India-AI Impact Summit, नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिन चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया था। उन्होंने इस समिट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग जनहित में और सभी के लाभ के लिए होना चाहिए।
मकसद पता लगाना, कैसे हो इस्तेमाल
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, एआई समिट का मुख्य उद्देश्य यह यह पता लगाना है कि किस तरीके से एआई का उपयोग किया जाए जिससे यह सबके लिए लाभकारी हो। उन्होंने कहा, तर्कसंगतता, बुद्धिमत्ता व निर्णय लेने की क्षमता विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोगों के लिए उपयोगी बनाती है। बता दें कि ग्लोबल साउथ में पहली बार इस मुद्दे पर इतने बड़े पैमाने पर वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
सम्मेलन का समापन 20 फरवरी को होगा और इसमें 100 से ज्यादा सरकारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री व उप मंत्री शामिल हैं। इनके अलावा सीईओ, सीटीओ, शिक्षाविद, शोधकर्ता, संस्थापक और परोपकारी संगठनों समेत 500 से अधिक वैश्विक एआई नेता भी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। पाकिस्तान को भारत ने समिट का न्योता नहीं दिया है।
आज किया जाएगा छह विशेष रिसर्च पुस्तकों का लोकार्पण
आज यानी 17 फरवरी को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ऊर्जा, जेंडर सशक्तिकरण व दिव्यांग सहायता पर आधारित 6 विशेष रिसर्च पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। अगले कल यानी बुधवार को श्ीर्ष वैज्ञानिक व अनुसंधानकर्ता अपनी नई रिसर्च पेश करेंगे व कंपनियां एआई तकनीक के लाइव डेमो देंगी। वहीं 19 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी सत्र को संबोधित करेंगे और वैश्विक हस्तियों के साथ अहम बैठकों में एआई निवेश व रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत होगी। वहीं 20 फरवरी को जीपीएआई काउंसिल की मीटिंग में सदस्य देश सुरक्षित, भरोसेमंद व जिम्मेदार एआई के विकास पर मंथन करेंगे।
ये भी पढ़ें : India AI Summit: अनुप्रिया पटेल ने हेल्थकेयर में एआई की बदलाव लाने वाली भूमिका पर दिया जोर


