PM Bengal Visit Updates: मोदी का विरोध करें, पर बंगाल का विकास न रोके टीएमसी : प्रधानमंत्री

0
487
PM Bengal Visit Updates
PM Bengal Visit Updates: मोदी का विरोध करें, पर बंगाल का विकास न रोके टीएमसी : प्रधानमंत्री

PM Modi Today In West Bengal, (आज समाज), कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। उनकी नादिया जिले के राणाघाट में जनसभा थी, मंगर खराब मौसम के कारण उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम को संबोधित करना पड़ा। उन्होंने इस दौरान राज्य की ममता सरकार (Mamata government) पर निशाना साधा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने  कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले 3,200 करोड़ की नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

कमीशनखोरी में लगी रहती है ममता सरकार

प्रधानमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार के पास बंगाल के विकास के लिए भरपूर मात्रा में फंड्स हैं, पर यहां की सरकार केवल हमेशा कमीशनखोरी (corruption) में लगी रहती है। उन्होंने कहा, राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वजह से ही बंगाल में वर्तमान में भी हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाएं अटके हुई हैं।

समझ नहीं आ रहा, विकास क्यों अटकाया जा रहा 

पीएम मोदी ने कहा, टीएमसी को मोदी का विरोध करना है तो करे। उसे मेरा विरोध करने की पूरी छूट है। टीएमसी 100 बार या हजार बार मोदी का विरोध करे, लेकिन बंगाल के विकास को न रोके। उन्होंने कहा, मुझे यह बिल्कुल समझ नहीं  आ रहा है कि राज्य के विकास को क्यों अटकाया जा रहा है।

घने कोहरे की वजह से नहीं उतर पाया हेलिकॉप्टर

बता दें कि प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10 बजकर 40 मिनट पर बजे दिल्ली से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे थे। वहां से वह हेलिकॉप्टर से नादिया जिले के ताहिरपुर के लिए रवाना हुए। लेकिन घने कोहरे की वजह से उनका हेलिकॉप्टर ताहिरपुर हेलीपैड पर नहीं उतर पाया। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर कुछ देर तक हेलीपैड पर मंडराता रहा और इसके बाद वापस कोलकाता लौट आया।

शाम को दो दिन के दौरे पर असम जाएंगे प्रधानमंत्री

बता दें कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ड्राफ्ट हाल ही में जारी किया गया है और इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का राज्य का यह पहला दौरा है। इसके बाद आज शाम वह दो दिन के दौरे पर असम जाएंगे। असम में प्रधानमंत्री के 15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास करने का कार्यक्रम है। पिछले पांच माह में प्रधानमंत्री का बंगाला का तीसरा दौरा है।

ये भी पढ़ें : West Bengal: खराब विजिबिलिटी के कारण ताहेरपुर हेलीपैड पर लैंड नहीं हुआ हेलीकॉप्टर, ‘वीसी’ से जनसभा को संबोधित करेंगे मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]