Parliament Special Session, (आज समाज), नई दिल्ली : महिला आरक्षण अधिनियम लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने गुरुवार देर रात इस संबंध में संविधान संशोधन बिल पर चर्चा के बीच ही अधिसूचना जारी की। इसके तहत महिलाएं संसद में 33% आरक्षण की हकदार होंगी। केंद्र सरकार ने संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है और सत्र का आज दूसरा दिन है।
संविधान विधेयक पर चर्चा और मतदान जारी रहेगा
लोकसभा में आज संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा और मतदान जारी रहेगा। साथ ही, आज केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी चर्चा होगी, जो इस आरक्षण को दिल्ली और जम्मू-कश्मीर तक बढ़ाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बोलेंगे, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री जवाब देंगे। परिसीमन विधेयक पर भी आज चर्चा होगी, जिसके तहत लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी और उनका नए सिरे से सीमांकन किया जाएगा, जिससे सीटों की संख्या बढ़कर 850 तक हो जाएगी।
लोकसभा में बिल पेश करने की मंज़ूरी मिली
लोकसभा में संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) बिल, 2026 पेश करने की गुरुवार को मंज़ूरी मिल गई। इस बिल का मकसद महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना और परिसीमन की प्रक्रिया को आसान बनाना है। सदन में वोटों के बंटवारे के बाद यह मंज़ूरी मिली। यह घटनाक्रम तब हुआ जब विपक्ष ने रिकॉर्डेड वोट की मांग की, जिसके बाद वोटिंग की औपचारिक प्रक्रिया अपनाई गई।
लोकसभा में आज तीन बिलों पर होनी है वोटिंग
लोकसभा में आज तीन बिलों पर वोटिंग होनी है। इन बिलों का मकसद महिलाओं के लिए आरक्षण कानून में संशोधन करना और एक परिसीमन आयोग का गठन करना है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, इस पर आज 12 घंटे तक चर्चा होगी। बिलों पर वोटिंग कल होगी। उन्होंने कहा स्पीकर के पास चर्चा का समय बढ़ाने का अधिकार होना चाहिए।
विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन ने शुक्रवार सुबह 10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में सदन के पटल के लिए रणनीति बनाने के मकसद से एक बैठक की। बैठक में पहली बार, बीजेडी ने भी में हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें : PM Modi: यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, भारत स्थिर, टिकाऊ व स्थायी शांति का पक्षधर


