NXT Conclave-2026: मानव-केंद्रित विकास मिशन के साथ आगे बढ़ रहा देश

0
554
NXT Conclave-2026
एनएक्सटी कॉन्क्लेव-2026 को संबोधित करतीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। 

NXT Conclave-2026, (आज समाज नेटवर्क), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित एनएक्सटी कॉन्क्लेव-2026 का शनिवार को तीसरा और आखिरी दिन था। पहले दिन 12 मार्च से 14 मार्च तक इस वैश्विक मंच पर देश व दुनिया की अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों ने अपने विचार रखे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में पहुंची और उन्होंने दिल्ली के लिए अपनी सरकार के विजन पर बात की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी जनहित के विभिन्न कार्यक्रमों की तारीफ की।

ये भी पढ़ें : NXT Conclave 2026: ‘नमो शक्ति रथ’ दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन : डॉ. ऐश्वर्या पंडित

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा भारत

सीएम रेखा ने एनएक्सटी कॉन्क्लेव के जरिये देश-दुनिया की बड़ी हस्तियों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के लिए सांसद कार्तिकेय शर्मा और एनएक्सटी की चेयरपर्सन डॉक्टर ऐश्वर्या पंडित शर्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, भारत जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जिस तरीके से प्रधानमंत्री जी ने 21वीं सदी के लिए भविष्य की प्लानिंग की है वह काबिलेतारीफ है।

2047 का विजन पूरे देश के लिए राष्ट्रीय संकल्प

मुख्यमंत्री रेखा ने कहा, केंद्र सरकार का 2047 का विजन पूरे देश के लिए और देश के हर नागरिक के लिए एक राष्ट्रीय संकल्प है। हमारा अपने आप से वादा है कि हमने अपने देश को किस ओर आगे लेकर जाना है। सबसे महत्वपूर्ण मानव-केंद्रित विकास है और हमारा देश इसी मिशन के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, जब हम  नेक्सट की बात करते हैं तो नेक्सट जेनरेशन रिफॉर्म की बात होती है और नेक्सट रिफॉर्म में सबसे पहले इकोनॉमिक रिफॉर्म की बात होती है।

इकोनॉमिक रिफॉर्म में बेहतर मुकाम हासिल किया

सीएम ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी है कि भारत ने इकोनॉमिक रिफॉर्म में बेहतर मुकाम हासिल किया है। इसी का परिणाम है कि जिस देश को दुनिया विकासशील देश के तौर पर जानती थी, आज हम विकसित देश के मुकाम पर पहुंच चुके हैं। जनधन योजना से हमारी वित्तीय स्थिति सुधरी है। देश में हर नागरिक का आज बैंक अकाउंट है। सरकार की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना भी जनहित में बेहतर साबित हुई है। यह पूरी तरह पारदर्शी है। डीबीटी के जरिये लोगों तक सरकारी योजना का सीधा लाभ पहुंचता है। डिजिटलाइजेशन और टेक्नोलॉजी के विस्तार की बदौलत यह चीजें संभव हुई हैं।

डिजिटल पेमेंट के मामले में रेवोल्यूशन 

रेखा गुप्ता ने कहा, भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में भी एक रेवोल्यूशन की तरह काम कर रहा है। आज हमारे देश में छोटे से छोटा व्यक्ति, चाहे किसान हो, मजदूर हो या गरीब, क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल पेमेंट करता है जो हमारे लिए गर्व और दुनिया के लिए मिसाल है। सीएम ने कहा, भारत ग्लोबल टेक्नोलॉजी का पावर हाउस बनकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम एआई, सेमीकंडक्टर और अन्य तकनीकों में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भारत ने इनोवेशन में जिस तरीके से काम किया है वह अपने आप में एक उदाहरण है। आज भारत का युवा स्टार्टअप के जरिये रोजगार तलाशता नहीं बल्कि रोजगार देता है।

भारत का विकास दिल्ली के विकास के बिना अधुरा

रेखा गुप्ता ने कहा, आज लोग भारत में मार्केट नहीं पार्टनर देखते हैं और भारत एक ग्लोबल पार्टनरशिप का प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। दुनिया के सामने कई चुनौतियां के बीच भारत सॉल्यूशन का माध्यम बनकर आगे आया है। सीएम ने कहा, दिल्ली देश की राजधानी है, इसलिए भारत का विकास दिल्ली के विकास के बिना अधुरा है। उन्होंने कहा, हमने एक साल के कार्यकाल में दिल्ली में विकास का बेहतर मॉडल पेश किया है। दिल्ली में हमने पॉलिसी इनोवेशन से लेकर टेक्नोलॉजी अडोप्शन और सिटीजंस सेंट्रिक गवर्नेंस पर काम किया है। सबसे पहले जो देश के  प्रधानमंत्री बोलते हैं कि डिजिटलाइजेशन और ट्रांसपेरेंसी हमारी किसी भी प्लानिंग का एक बड़ा हिस्सा हैं, हमने उसी दिशा में कोशिश की और मैं यह समझती हूं कि आज दिल्ली पूरे देश के लिए रोल मॉडल के तौर पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें : NXT Summit 2026: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले 30 से अधिक देशों के सांसद एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

  • TAGS
  • [post_tags]