Nepal News: बीरगंज में तनाव के बाद कर्फ्यू लागू, भारत में सुरक्षा कड़ी की गई

0
253
Nepal News
Nepal News: बीरगंज में तनाव के बाद कर्फ्यू लागू, भारत में सुरक्षा कड़ी की गई

Tension In Birgunj Nepal, (आज समाज), काठमांडू: पड़ोसी देश नेपाल के बीरगंज में हिंसा के बाद तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए भारत में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि बीरगंज की सीमा भारत में बिहार से लगती है। यहां टिकटॉक पर धार्मिक रूप से कथित तौर पर विवादित टिप्पणियां की गई हैं और इसको लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को विवाद शुरू हुआ था।

धनुषा में कमला नगरपालिका से विवाद की शुरुआत हुई

रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुषा में कमला नगरपालिका से विवाद की शुरुआत हुई। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में बताया गया है कि धार्मिक किताबों को जलाने की जानकारी मिली है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। रिपोर्टों के अनुसार नेपाल सरकार ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

लोगों को घरों में रहने की सलाह

बीरगंज में बिगड़ती स्थिति की समीक्षा करने के बाद नेपाल सरकार व लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने कुछ इलाकों को संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किया। अधिकारियों ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। उन्होंने चेताया है कि कर्फ्यू के दौरान अगर कोई कानून का उल्लंघन करता पाया गया तो सुरक्षाकर्मियों को देखते ही गोली मारने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए लोगों से अपील है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। मोबाइल से 100 पर कॉल करके अथवा निकटतम सुरक्षाकर्मी से संपर्क करने के बाद ही घर से निकलें।

इन सेवाओं में ढील देने के निर्देश

प्रशासन ने बताया है कि सुरक्षाकर्मियों को कर्फ्यू की अवधि में आवश्यक सेवाओं में ढील देने के निर्देश दिए गए हैं। दमकल वाहन, स्वास्थ्यकर्मियों के वाहन, पर्यटकों के वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन, राजनयिक मिशनों के वाहन, मीडियाकर्मी और मानवाधिकार से संबंधित वाहनों तथा वैध टिकट के साथ यात्रा के लिए एयरपोर्ट जा रहे लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Bangladesh News: 40 वर्षीय हिंदू शरत चक्रवर्ती मणि की धारदार हथियारों से हत्या

  • TAGS
  • [post_tags]