Nepal Breaking: बालेंद्र शाह ने ली देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ

0
212
Nepal Breaking
Nepal Breaking: बालेंद्र शाह ने ली देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ
  • हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Nepal Breaking, (आज समाज), काठमांडू: नेपाल के संसदीय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने आज देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। भारत से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले बालेंद शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने हैं। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका शपथ ग्रहण हुआ। सात शंखनादकों ने इस अवसर पर शंख ध्वनि के साथ मांगलिक शुरूआत की। परंपरा के मुताबिक, शुभ कार्यों के आरंभ में शंखनाद को कामयाबी व सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। बालेंद्र की शपथ के साथ देश में नए युग की शुरुआत हो गई।

राष्ट्रपति ने नियुक्त किया प्रधानमंत्री नियुक्त 

बता दें कि बालेंद्र की पार्टी आरएसपी ने चुनावों में शानदार जीत दर्ज की थी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। इसके बाद उन्होंने बतौर पीएम पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति कार्यालय के बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति पौडेल ने शुक्रवार को काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर शाह बालेंद्र शाह को संविधान के आर्टिकल 76(1) के तहत पीएम पद पर नियुक्त किया।

सुदन गुरुंग को मिल सकता है गृह मंत्रालय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सत्ताधारी आरएसपी ने बालेंद्र के नेतृत्व वाली सरकार के लिए 14 मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिया है। इनमें से सुदन गुरुंग को देश के नया गृह मंत्री की कमान दी जा सकती है। सुदन गुरुंग जेन जी आंदोलन से सुर्खियों में आए थे। गोरखा-2 सीट से वह चुनाव में जीत हासिल कर सदन पहुंचे हैं। आरएसपी ने गुरुवार को बालेंद्र को अपने संसदीय दल का नेता चुना था। इसके बाद उनके देश के प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। संसदीय चुनावों में आरएसपी ने लगभग दो-तिहाई बहुमत से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें : Nepal Election Result Live : नेपाल चुनाव में बालेन शाह की पार्टी को बढ़त

  • TAGS
  • [post_tags]