Naxalism: कुछ राज्यों में बचे हैं करीब 150 नक्सली, खात्मे को निकले 50 हजार जवान

0
272
Naxalism
Naxalism: कुछ राज्यों में बचे हैं करीब 150 नक्सली, खात्मे के लिए निकले सुरक्षा बल के 50 हजार जवान

Naxalism, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा देश को नक्सलवाद मुक्त करने की समयसीमा के केवल तीन दिन शेष बचे हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा बल एक्ट्रा एक्शन में हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च तक नक्सल मुक्त भारत का लक्ष्य रखा है और सूत्रों के अनुसार कुछ राज्यों में केवल 100 से 150 नक्सली बचे हैं। सूत्रों ने बताया है कि इन नक्सलियों पर आखिरी प्रहार करने के लिए सुरक्षा बलों के तकरीबन 50 हजार जवान निकले हैं। हाल के महीनों में कई नक्सली या तो मारे गए हैं या सैकडों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

हाल ही में मुख्यधारा में लौटे हैं सैकड़ों नक्सली

सुुरक्षा बलों के भारी दबाव और सरकार की पुनर्वास नीतियों के चलते नक्सली मुख्यधारा में लौटे हैं। सूत्रों ने बताया है कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और झारखंड व अन्य राज्यों में 100 से 150 की संख्या में नक्सली छिपे हैं और सुरक्षा बल अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। बताया गया बचे हुए नक्सली अब बड़े हमले को अंजाम देने की हालत में नहीं हैं। वे केवल आईईडी विस्फोट से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाएंगे सुरक्षा बल 

सुरक्षा बल के जवान नक्सलवाद पर आखिरी प्रहार के तहत बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाएंगे। आखिरी अभियान पर निकले 50 हजार जवानों में विभिन्न कोबरा कमांडो के अलावा केंद्रीय बलों और राज्यों की पुलिस  के जवान शामिल हैं। केंद्रीय बलों के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि बचे हुए नक्सली आत्मसमर्पण के लिए आगे आएंगे। हाल के माह में नक्सलियों के अधिकतर शीर्ष नेता मारे गए हैं अथवा उन्होंने सरेंडर कर दिया है।

खात्मे में कोबरा बटालियन की भूमिका अहम

कमांडो बटालियन फॉर रिसोल्यूट एक्शन मतलब कोबरा की नक्सलियों के खात्मे में सबसे अहम भूमिका रही है। जंगल युद्ध में इस बटालियन के कमांडो यूएस मरीन कमांडो के मुकाबले के हैं। इनका गठन भी यूएस मरीन कमांडो फोर्स की तर्ज पर ही हुआ था। यूएस मरीन कमांडो बगैर किसी मदद जंगल में लगातार तीन रात तक लड़ सकते हैं। कोबरा कमांडो पहली दफा 2015 में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: Chhatisgarh Naxalism: छत्तीसगढ़ में 106 ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

  • TAGS
  • [post_tags]