Nagpur Conversion Case: तीसरे आरोपी मौलाना मजरत मेहमूद ने किया सरेंडर

0
151
Nagpur Conversion Case
Nagpur Conversion Case: तीसरे आरोपी मौलाना मजरत मेहमूद मकसूद ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

Nagpur Conversion Case, (आज समाज), नागपुर: भारतीय वायुसेना के जवान की पत्नी के साथ अत्याचार करने व उसका धर्मांतरण करवाने के मामले में तीसरे आरोपी मौलाना मजरत मेहमूद मकसूद ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। बुधवार को सोनगांव पुलिस थाने में सरेंडर करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोनेगांव पुलिस पीड़िता की शिकायत पर अय्याज ताज मदर (26) और अमीन शेख (30) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था।

तीन दिन तामिया में की तलाशती रही पुलिस 

सोनगांव पुलिस ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला निवासी 38 वर्षीय मौलाना मजरत की तामिया में तीन दिन तक तलाश की। हालांकि इस दौरान वह वहां नहीं मिला। अंतत: यह आरोपी बुधवार देर रात स्वयं थाने पहुंचा और उसने सरेंडर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला के बयान व मौलाना मजरत को अरेस्ट करने के बाद कथित धर्मांतरण मामले की वास्तविकता सामने आने की उम्मीद है।

वीडियो को रिकॉर्ड करने वाली महिला को भी तलब किया

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को रिकॉर्ड करने वाली महिला को भी तलब किया। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि वह हाजिर नहीं हुई है। पुलिस अब इस महिला के घर जाकर उसका बयान दर्ज करने की तैयारी में है। पीड़ित महिला (वायुसेना के जवान की पत्नी) शादीशुदा है और उसके पति इंडियन एयरफोर्स में कार्यरत हैं। मौजूदा समय में वह दूसरे शहर में तैनात हैं। वहीं पीड़िता प्रॉपर्टी डीलर का काम करती है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि फरवरी-2025 में अय्याज ने प्लॉट खरीदने की बात कहर उससे कंटेक्ट किया था। अय्याज महिला का स्कूल सहपाठी रहा है।

ब्लैकमेल करके करता रहा यौन शोषण

पीड़िता का आरोप है कि अय्याज ने उसे वर्धा रोड स्थित एक होटल में ले जाकर जूस में कथित नशीला पदार्थ मिलाया और इससे वह बेहोश हो गई थी। आरोपी ने इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वारदात की वीडियो व तस्वीरें भी बना लीं। बाद में अय्याज इन वीडियो तथा तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लंबे समय उसका यौन शोषण करता रहा।

ये भी पढ़ें : UP News: अमेरिकी हमले में मारे गए देवरिया के शिव आनंद चौरसिया का शव 8 दिन बाद गांव पहुंचा

  • TAGS
  • [post_tags]