
MY Bharat Budget Quest 2026, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश-स्तरीय विजेताओं के साथ चर्चा करेंगे। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित यह पहल युवाओं को केंद्रीय बजट पर चर्चा करने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण पर अपने विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम
यह है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा मन या ‘युवा शक्ति’ को सहभागी शासन और आर्थिक नियोजन में शामिल करना है। इसका मकसद ‘अमृत पीढ़ी’ या युवा पीढ़ी की भूमिका को मजबूत करना भी है ताकि वे नीतियां बनाने में अपना योगदान दे सकें और 2047 तक ‘आत्मनिर्भर विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकें।
ये भी पढ़ें : NXT Conclave-2026: मानव-केंद्रित विकास मिशन के साथ आगे बढ़ रहा देश
कार्यक्रम को मिली है जबरदस्त प्रतिक्रिया
‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 12 लाख से ज्यादा युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 47,000 निबंध जमा किए गए, जो केंद्रीय बजट के साथ जुड़ने व विकसित भारत@2047 की परिकल्पना के लिए विचार प्रस्तुत करने के लिए देश के युवाओं के बढ़ते उत्साह को दर्शाती हैं। केंद्रीय बजट 2026 को व्यापक रूप से ‘युवा शक्ति-संचालित बजट’ के रूप में मान्यता मिली है। इस बार का केंद्रीय यह बजट शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, नवाचार और भविष्य के लिए तैयार विकास के अवसरों में निवेश के माध्यम से भारत के युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर देता है।
एक अनूठी पहल के रूप में उभरा है क्वेस्ट
इस संदर्भ में, ‘माई भारत’ प्लेटफॉर्म पर आयोजित ‘MY Bharat Budget Quest 2026’ एक अनूठी पहल के रूप में उभरा है। यह पहल केंद्रीय बजट को देश के युवाओं के और करीब लाती है, जिससे वे बजट की प्राथमिकताओं को समझ पाते हैं, इसके दृष्टिकोण पर विचार कर पाते हैं, और भारत की विकास यात्रा में अपने विचारों के माध्यम से सक्रिय रूप से योगदान दे पाते हैं।
ये भी पढ़ें : Amit Shah Punjab Visit: ‘आप-दा सरकार’ में पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

