
- बेरेशिया थाना क्षेत्र में लगभग साढ़े नौ बजे हुआ हादसा
Road Accident In Bhopal, (आज समाज), भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडिंग गाड़ी के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। बुधवार रात को बेरेशिया थाना क्षेत्र में लगभग साढ़े नौ बजे यह हादसा हुआ। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरू में सभी घायलों को बेरेशिया सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
ये भी पढ़ें : MP Accident: जबलपुर और मैहर जिलों में 2 हादसों में 9 महाकुंभ तीर्थयात्रियों की मौत
संक्रांति पर नर्मदापुरम में स्नान के लिए जा रहे थे 15 लोग
पुलिस ने बताया कि सिरोंज निवासी एक ही परिवार के 15 लोग लोडिंग गाड़ी में सवार होकर परिवार संक्रांति के मौके पर नर्मदापुरम में पवित्र स्नान के लिए जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी बेरेशिया इलाके में ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंची, तो वह सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
लोडिंग गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 घायल हो गए। घायलों में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि विद्या विहार के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप के बीच टक्कर हुई। हादसे में लोडिंग गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग अंदर फंस गए थे।
तेज गति के कारण हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि तेज गति के कारण यह हादसा हुआ। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों के सही इलाज के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज गति मानी जा रही है। हालांकि, जांच के बाद ही असली कारण पता चल सकेगा।
ये भी पढ़ें : MP Accident: झाुबआ में वैन पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

