Monsoon-2026 Update: केरलम में 26 मई को दस्तक दे सकता है मानसून

0
132
Monsoon-2026 Update
Monsoon-2026 Update: केरलम में 26 को दस्तक दे सकता है दक्षिण पश्चिम मानसून

Monsoon-2026 Update, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस बार के मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अधिकारियों के अनुसार इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरलम में 6 दिन पहले 26 मई को पहुंच सकता है। बता दें कि मानसून के केरलम पहुंचने की सामान्य तिथि एक जून है। आईएमडी के अनुसार इसके बजाय मानसून-2026 इस लगभग छह दिन पहले 26 मई को केरलम में दस्तक दे सकता है।

भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

मानसून के दस्तक देने के साथ दक्षिण भारतीय राज्यों में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही मानसूनी बारिश से खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। आईएमडी अधिकारियों ने साफ किया है कि केरलम में मानसून की शुरुआत भारतीय मुख्य धरती पर दक्षिण-पश्चिम मांनसून के आगे बढ़ने का मैन संकेत मानी जाती है।

21 वर्ष में आईएमडी का पूर्वानुमान ज्यादातर सटीक

आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गर्मी व सूखे मौसम से बारिश के सीजन में बदलाव का प्रतीक भी है। इसके उत्तर की ओर अग्रसर होने के साथ ही देश के अलग-अलग इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बीते 21 वर्ष में आईएमडी का पूर्वानुमान ज्यादातर सटीक साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि केवल वर्ष 2015 में वास्तविक स्थिति से अनुमान अलग रहा था।

मौसम विभाग की विश्वसनीयता

अधिकारियों ने कहा कि हाल के छह वर्ष के आंकड़े मानसून पर मौसम विभाग की विश्वसनीयता को और सशक्त करते हैं। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि वक्त से पहले मानसून के केरल में दस्तक देने से दक्षिण भारत के कई राज्यों में तापमान गिरेगा। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को केरल के दो जिलों मलप्पुरम और इडुक्की में बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया था।

ये भी पढ़ें : BRICS Foreign Ministers Summit: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विशेष फोकस की ज़रूरत : जयशंकर

  • TAGS
  • [post_tags]