Meerut Metro: प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

0
362
Meerut Metro
Meerut Metro: प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Meerut Metro, (आज समाज), मेरठ/लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। मेरठ स्थित शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पीएम पहले मेरठ के शताब्दी नगर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के बाकी हिस्से को हरी झंडी दिखाई।

स्कूली बच्चों व मजदूरों के साथ मेट्रो से सफर किया

आरआरटीएस के अन्य हिस्सों में दिल्ली में सराय काले खां व न्यू अशोक नगर के बीच 5 किमी का सेक्शन तथा यूपी में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 किमी का सेक्शन शामिल है। इस कॉरिडोर का ओरिजिनेटिंग स्टेशन, सराय काले खां, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले 4 नमो भारत स्टेशनों में से एक है। प्रधानमंत्री ने ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद स्कूली बच्चों व मजदूरों संग मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो से सफर भी किया। इसके बाद उन्होंने 12,930 करोड़ विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने मेरठ पीएम के मेरठ पहुंचने पर कहा, क्रांति की धरा मेरठ में प्रधानमंत्री का स्वागत है।

जीवन आसान बनाने के लिए लगातार काम कर रहे पीएम : योगी

मुख्यमंत्री योगी ने पीएम से कहा, आप 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को सरल, सहज व सुगम बनाने के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं। यही वजह है देश के लोग चुनावों में उन्हें लगातार आशीर्वाद देते हैं। पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव इसका उदाहरण है। वहां पीएम मोदी व भाजपा की मेहनत से ही एनडीए की प्रचंड जीत हुई है।

दिल्ली से मेरठ की दूरी अब 55 मिनट में होगी पूरी

बता दें कि नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपए में तैयार हुई है। रैपिड रेल के संचालन से दिल्ली और मेरठ के बीच की 82.15 किलोमीटर की दूरी केवल 55 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होगी और यह दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी। इस रूप के बीच 13 स्टेशन आएंगे। पूरे सफर में दो स्टेशन (12 किलोमीटर) भूमिगत यानी अंडरग्राउंड हैं। वहीं बाकी 70 किलोमीटर रूट एलिवेटेड है।

शुक्रवार को किया था रैपिड रेल का ट्रायल रन

बता दें कि दो दिन पहले इसी सप्ताह शुक्रवार (20 फरवरी) को सीआरटीसी ने बेगमपुल से सराय काले खां के बीच रैपिड रेल का ट्रायल रन किया था। इस दौरान ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली और 48 मिनट के भीतर मेरठ साउथ से सराय काले खां पहुंच गई। वापसी में यह सफर सिर्फ 39 मिनट में पूरा हो गया।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Viral Video: मेट्रो में सीट को लेकर दो महिलाओं में हुई कुश्ती जैसी जंग, हाथापाई, एक-दूसरे के बाल खींचे, थप्पड़ मारे

  • TAGS
  • [post_tags]