Mann Ki Baat 133rd Episode, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तकनीक, विज्ञान व देश की उपलब्धियों पर जोर दिया। पीएम ने देश के विकास में वैज्ञानिकों की भूमिका की प्रशंसा की। बता दें कि पीएम का ‘ मन की बात’ कार्यक्रम देश व विदेश के लोगों से जुड़ने का प्रमुख मंच है।
पवन-सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर बात की
प्रधानमंत्री ने 133वें को संबोधित करते हुए पवन-सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में देश की बढ़ती ताकत पर भी बात की। इसके अलावा उन्होंने ‘सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम’ का जिक्र किया। कार्यक्रम की शुरुआत ही पीएम ने कहा कि सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम पर चर्चा के साथ की। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने हमेशा विज्ञान को देश की प्रगति से जोड़कर देखा है और इसी सोच के साथ हमारे वैज्ञानिक ‘सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम’ को लगातार आगे बढ़ाने में जुटे हैं।
‘सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम’ महत्वपूर्ण योगदान दे रहा
पीएम ने कहा, वैज्ञानिक के प्रयासों से ‘सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम’ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, इससे हमारे ऊर्जा क्षेत्र व स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के अलावा औद्योगिक विकास को काफी फायदा पहुंचा है। खेती किसानी से लेकर आधुनिक इनोवेटर्स को भी भारत के इस कार्यक्रम ने बहुत मदद की है।
परमाणु ऊर्जा के सफर में ऐतिहासिक उपलब्धि
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली है। उन्होंने कहा, हमारे न्यूक्लियर वैज्ञानिकों की बदौलत यह उपलब्धि हासिल हुई है जो देश के लिए बड़ा गौरव है। क्रिटिकैलिटी वह चरण है, जिसमें रिएक्टर पहली दफा स्व-पोषी नाभिकीय शृंखला अभिक्रिया में कामयाबी प्राप्त करता है। इस चरण का मतलब रिएक्टर का आॅपरेशन फेज में पहुंचना है। देश के परमाणु ऊर्जा के सफर में यह एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
ये भी पढ़ें : Mann Ki Baat: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारतीयों की मदद के लिए खाड़ी देशों का धन्यवाद : पीएम मोदी


