Mahua Moitra, (आज समाज), नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में टूट को लेकर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी और लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि टीएमसी के बागियों के पास पार्टी से जुदा होने के लिए जरूरी आंकड़ा नहीं है।
बागियों व ममता के खेमे कर रहे अलग-अलग दावे
गौरतलब है कि कई विधायकों के टीएमसी छोड़ने के बाद कई लोकसभा सांसद भी ममता व अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत कर रहे हैं। इसके बाद संख्या बल को लेकर बागियों व ममता का खेमा अलग-अलग दावे कर रहा है। इसी के बाद महुआ मोइत्रा कहा है कि बागियों के पास पार्टी से अलग होने के लिए जरूरी संख्या बल नहीं है।
बागी एमपीज के पास जादुई आंकड़ा 19 नहीं
ममता बनर्जी की वफादार एमपी महुआ मोइत्रा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि लोकसभा में जादुई आंकड़ा 19 है टीएमसी के बागी एमपीज के पास यह जरूरी 19 सांसदों का आंकड़ा नहीं है। उन्होंने पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सीएम रमेश पर टीएमसी को तोड़ने का आरोप लगाया। महुआ मोइत्रा ने उनके लिए ‘दल्लागिरी’ जैसा आपत्तिजनक शब्द भी यूज किया है। उन्होंने कहा, मेरे अच्छे दोस्त सीएम रमेश दल्लागिरी की भरपूर कोशिशें कर रहे हैं।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री तथा बंगाल भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर बंद कमरे में टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई थी और इसके बाद पार्टी के लोकसभा सांसदों में भी बगावत की खबरें सामने आई थीं। बताया गया कि मीटिंग में टीएमसी के एक दर्जन से अधिक लोकसभा सांसद उपस्थित थे।
मोइत्रा ने यूसुफ पठान पर भी साधा निशाना
बैठक में सीएम शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति ने ममता खेमें की नींदें उड़ा दी हैं। महुआ मोइत्रा को मीटिंग में आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली से भाजपा सांसद सीएम रमेश की मौजूदगी खटकी है। इसी कारण उन्होंने सीएम रमेश पर निशाना साधा है। मोइत्रा ने इससे पहले टीएमसी सांसद यूसुफ पठान पर भी हमला बोला और दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कारण पठान दिल्ली जा रहे हैं।
बागी गुट का 20 सांसदों के समर्थन का दावा
बागी गुट ने अपने साथ 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया है और कहा है कि यह संख्या और भी बढ़ रही है। टीएमसी सांसद शर्मिला सरकार ने कहा है कि वे एक अलग गुट बनाएंगे और एनडीए को समर्थन देंगे। इस गुट ने काकोली घोष दस्तीदार को अपना नेता बनाकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पार्टी को अलग गुट के तौर पर मान्यता देने के लिए लिखा है।
यह भी पढ़ें : India On Pakistan: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लगाई फटकार


