Maharashtra Politics Updates, (आज समाज), मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) ने कहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य के उपमुख्यमंत्री पद पर अंतिम निर्णय लेंगे। उन्होंने एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार की टिप्पणियों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। शरद पवार ने कहा है कि उन्हें एनसीपी सांसद और अजीत पवार की विधवा सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) को राज्य का डिप्टी सीएम चुने जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अजीत पवार (66) की बुधवार को चार अन्य लोगों के साथ एक विमान दुर्घटना में मौत हो गईहै।
आज दोपहर बैठक में सभी मुद्दों पर होगी चर्चा : तटकरे
सुनील तटकरे ने अजीत के असामयिक निधन के बाद उनकी विरासत संभालने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मीडिया के साथ बातचीत में महाराष्ट्र के नए उप-मुख्यमंत्री को लेकर उक्त बात कही। उन्होंने कहा, डिप्टी सीएम का पद अजीत पवार के असामयिक निधन के बाद खाली हो गया है और इस पर सीएम फडणवीस ही अंतिम फैसला करेंगे। तटकरे ने कहा, फिलहाल इस मामले पर उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, आज दोपहर बैठक के बाद पार्टी उपमुख्यमंत्री पद के लिए नाम सौंपेगी। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के बाद, हम उनके सामने अपने विचार रखेंगे और फिर मुख्यमंत्री इस पर फैसला करेंगे।
सुनेत्रा का नाम प्रस्तावित किए जाने जानकारी नहीं : शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद के लिए एनसीपी सांसद सुनेत्रा पवार का नाम प्रस्तावित किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शरद ने कहा, उनकी पार्टी ने फैसला किया होगा। आज मैंने अखबार में जो देखा: प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे कुछ नाम जिन्होंने कुछ फैसले लेने की पहल की है। अजित के निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार के खाली डिप्टी सीएम पद संभालने की अटकलें लगाई जा रही हैं। महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने कहा, पार्टी ने सुनेत्रा का नाम आगे बढ़ाया है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा है कि क्या शपथ ग्रहण समारोह आज हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra News: सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर शरद पवार ने दी प्रतिक्रिया


