Important Historical Events of 25 April : जानिए 25 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
262
Know the Significant Events of April 25th
बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ - शास्त्रीय गायक ) in hindi

Important Historical Events of 25 April : आज समाज नेटवर्क (1968 – बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ – शास्त्रीय गायक ) बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायकों में से एक थे। उनका जन्म 1902 में हुआ था और वे पटियाला घराने से संबंधित थे। उनकी गायकी में मधुरता, लयकारी और भावपूर्ण अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता था। बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ विशेष रूप से ख्याल, ठुमरी और भजन गायन के लिए प्रसिद्ध थे। उनकी ठुमरी शैली इतनी लोकप्रिय थी कि उन्हें “ठुमरी का बादशाह” भी कहा जाता था। उनकी आवाज़ में कोमलता और शक्ति दोनों का अद्भुत संतुलन था, जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता था।

सन् 1968 में उनका निधन हो गया, लेकिन भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनका योगदान आज भी अमर है। उनकी गायकी ने आने वाली पीढ़ियों के संगीतकारों को गहराई से प्रभावित किया और वे आज भी संगीत प्रेमियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

25 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 – देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 779 पहुंची, संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,942 हो गये।
  • 2015 – नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ।
  • 2013 – ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला।
  • 2010 – भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) ख़रीदने की प्रक्रिया शुरू की।
  • 2008- बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2007 – विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।
  • 2004 – जिम्बाव्वे में श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया। यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई। चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई।
  • 2003 – फ़िलिस्तीन में नये मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।
  • 1999 – वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास की घोषणा, वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त, इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुँचे।
  • 1989 – इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत।
  • 1983 – जर्मनी की पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उन्होंने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए।
  • 1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।
  • 1981 – जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए।
  • 1980 – अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई।
  • 1975 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1957 – सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया।
  • 1954 – बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
  • 1953 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनो वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1905 – दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।
  • 1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
  • 1809 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिक्ख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

25 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1969 – आई. एम. विजयन – भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं।
  • 1919 – हेमवती नंदन बहुगुणा – उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
  • 1904 – चन्द्रबली पाण्डेय, साहित्यकार
  • 1900 – ग्लेडविन जेब – संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव थे।

25 अप्रैल को हुए निधन

  • 2021 – राजन मिश्रा – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।
  • 2020 – ज़रीना हाशमी- भारतीय-अमेरिकी कलाकार और प्रिंटमेकर थीं।
  • 2000 – पण्डित मुखराम शर्मा – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।
  • 1992 – उज्ज्वला मजूमदार – भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं।
  • 1968 – बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ – शास्त्रीय गायक
  • TAGS
  • [post_tags]