Important Historical Events of 08 May :आज समाज नेटवर्क (1916 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान) Swami Chinmayananda (1916–1993) भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक, वेदान्त दर्शन के महान विद्वान तथा प्रेरणादायी संत थे। उनका जन्म 8 मई 1916 को केरल में हुआ था। प्रारम्भ में वे पत्रकारिता से जुड़े, लेकिन बाद में आध्यात्मिक ज्ञान की ओर आकर्षित होकर ऋषिकेश में स्वामी शिवानन्द तथा स्वामी तपोवन महाराज से वेदान्त का अध्ययन किया।
स्वामी चिन्मयानंद ने भारतीय संस्कृति और भगवद्गीता के संदेश को सरल भाषा में जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने “चिन्मय मिशन” की स्थापना की, जिसके माध्यम से भारत सहित विश्व के अनेक देशों में आध्यात्मिक शिक्षा, संस्कार और सेवा कार्यों का प्रसार हुआ। उनके प्रवचन अत्यंत प्रभावशाली और ज्ञानवर्धक माने जाते हैं।
उन्होंने वेदान्त, उपनिषद और गीता पर अनेक पुस्तकें लिखीं। स्वामी चिन्मयानंद का जीवन भारतीय आध्यात्मिक परम्परा, नैतिक मूल्यों और मानव सेवा के प्रति समर्पित रहा।
8 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1945 – मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी का आत्मसमर्पण।
- 1999 – बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
- 2000 – भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
- 2001 – अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
- 2002 – पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
- 2004 – श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
- 2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।
- 2010 – छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेबाड़ा में टाड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहाँ से गुज़र रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।
8 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1932 – सत्यब्रत मुखर्जी – पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय राजनीतिज्ञ और लोकसेवी थे।
- 1929 – गिरिजा देवी – भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका
- 1916 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
- 1895 – गोपबन्धु चौधरी – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।
- 1926 – तपन राय चौधरी – प्रसिद्ध इतिहासकार।
- 1828 – जीन हेनरी डयूनेन्ट – मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार व्यक्ति
8 मई को हुए निधन
- 1982 – आत्माराम रावजी देशपांडे – प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।
- 2013 – ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।
- 1993 – देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
- 1777 – मीर क़ासिम – बंगाल का नवाब
- 1915 – अमीर चन्द – भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे।
- 1915 – भाई बालमुकुंद – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।
- 1927 – दामोदरम संजीवय्या – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
- 1899 – वासुदेव चापेकर – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक थे।


