Important Historical Events of 05 June : जानिए 05 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
110
Know the important events of June 5
योगी आदित्यनाथ - उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री हैं।

Important Historical Events of 05 June : आज समाज नेटवर्क (1972 – योगी आदित्यनाथ – उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री हैं।) योगी आदित्यनाथ भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता और उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। उनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। वे गोरखनाथ मठ के महंत भी हैं। योगी आदित्यनाथ 1998 में पहली बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद चुने गए और लगातार कई बार सांसद रहे। वर्ष 2017 में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उनके नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढाँचे और विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। वे अपनी सादगी, अनुशासन और जनसेवा के लिए जाने जाते हैं।

5 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1989 – ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।
  • 2001 – शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
  • 2002 – भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
  • 2005 – ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2008 –
    इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया। एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।
    अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला।
  • 2017- सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 डी-1 का सफल प्रक्षेपण।

5 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1972 – योगी आदित्यनाथ – उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री हैं।
  • 1961 – रमेश कृष्णन – भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं।
  • 1946 – प्रेम खंडु थंगुन – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
  • 1939 – सुब्रमण्यम रामास्वामी – भारतीय राज्य पुदुचेरी के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।
  • 1901 – गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार)
  • 1892 – सिकन्दर हयात ख़ान – स्वतंत्रता पूर्व औपनिवेशिक काल में पंजाब राज्य के प्रधानमंत्री थे।
  • 1879 – एन. एम. जोशी – भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे।

5 जून को हुए निधन

  • 2020 – वेद मारवाह – दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर थे।
  • 1996 – कुबेरनाथ राय – ललित निबंध में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।
  • 1942 – मास्टर मदन – प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक
  • TAGS
  • [post_tags]