Important Historical Events of 06 June : जानिए 06 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
135
Know the important events of June 06
अरविंद केजरीवाल - दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।

Important Historical Events of 06 June :आज समाज नेटवर्क (1968 – अरविंद केजरीवाल – दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।) अरविंद केजरीवाल (जन्म: 16 अगस्त 1968, हरियाणा) भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT Kharagpur) से यांत्रिक अभियांत्रिकी की शिक्षा प्राप्त की तथा बाद में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में कार्य किया। सामाजिक सेवा और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरण के उद्देश्य से उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी।

केजरीवाल ने ‘परिवर्तन’ नामक संस्था की स्थापना की और सूचना के अधिकार (RTI) तथा भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके सामाजिक योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2006 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।वर्ष 2012 में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की स्थापना की। इसके बाद वे दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे और दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री बने। उनकी पहचान पारदर्शी शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने वाले नेता के रूप में की जाती है।

6 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1995 – पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
  • 1997 – बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
  • 2001 – शाही पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।
  • 2002 – इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
  • 2004 – भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
  • 2005 – ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
  • 2007 – दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
  • 2008 –
    कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।
    अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।

6 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1891 – मास्ति वेंकटेश अय्यंगार – ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।
  • 1930 – सुनील दत्त, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता
  • 1936 – डी. रामानायडू, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता।
  • 1939 – गुरबचन सिंह रंधावा – भारत के प्रसिद्ध एथलीट
  • 1924 – एस. आर. बोम्मई – जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1901 – सुकर्णो – इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
  • 1884 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर
  • 1829 – ह्यूम, ए. ओ. – एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे।
  • 1945 – टी. सेनका आव – भारतीत राज्य नागालैंड के वरिष्ठ पत्रकार हैं।
  • 1968 – अरविंद केजरीवाल – दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1957 – पशुपति कुमार पारस – भारतीय राजनीतिक दल ‘लोक जनशक्ति पार्टी’ के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1955 – वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार।
  • 1946 – रघुवंश प्रसाद सिंह – बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।
  • 1919 – राजेन्द्र कृष्ण- हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार।
  • 1902 – एनी मसकैरिनी – संविधान सभा की सदस्य थीं।
  • 1881 – गिरिधर शर्मा नवरत्न – हिंदी भाषा के साहित्यकार थे।
  • 1879 – उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय – भारत की आज़ादी के लिये संघर्ष करने वाले क्रान्तिकारियों में से एक थे।
  • 1748 – महाराजा अमर सिंह – पटियाला रियासत के महाराजा थे।
  • 1699 – आलमगीर द्वितीय – 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।

6 जून को हुए निधन

  • 2020 – बासु चटर्जी – हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक थे।
  • 1986 – मास्ति वेंकटेश अय्यंगार – ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।
  • 1967 – कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह – सामाजिक कार्यकर्त्ता।
  • 1982 – डी. देवराज अर्स – कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
  • 1982 – वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1957 – रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें:-Important Historical Events of 05 June : जानिए 05 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • TAGS
  • [post_tags]