Important Historical Events of 07 April : जानिए 07 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएँ

0
1772
Know the Important Events of April 7
जितेंद्र - भारतीय फ़िल्म अभिनेता

Important Historical Events of 07 April : आज समाज नेटवर्क (1942 – जितेंद्र – भारतीय फ़िल्म अभिनेता) 1942 में जन्मे Jeetendra भारतीय फ़िल्म उद्योग के प्रसिद्ध और सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उनका असली नाम रवि कपूर है, लेकिन वे अपने स्टेज नाम ‘जितेंद्र’ से ही अधिक प्रसिद्ध हुए।

जितेंद्र ने 1960 और 1970 के दशक में कई हिट फ़िल्मों में काम किया और अपनी खास नृत्य शैली के कारण “जंपिंग जैक” के नाम से भी जाने गए। उनकी प्रमुख फ़िल्मों में फर्ज़, हमजोली और तोहफा शामिल हैं।उनकी ऊर्जा, अभिनय शैली और दर्शकों के साथ जुड़ाव ने उन्हें बॉलीवुड का एक यादगार और महान अभिनेता बना दिया।

7 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1994 – रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
  • 1998 – विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
  • 2000 – ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार ‘योर आनर’ का प्रकाशन प्रारम्भ।
  • 2001 – चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता, प्रोटोकोल के विपरीत राष्ट्रपति बुश की भारतीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह से भेंट, मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
  • 2004 – एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान व अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है। क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।
  • 2006 – बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
  • 2008 –
    असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन ‘उल्फा’ ने अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया। दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्ररम्भ।
    पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
  • 2010 – पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फाँसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।

7 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1836 – थॉमस हिल ग्रीन, अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे।
  • 1919 – कश्मीरी लाल ज़ाकिर- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि।
  • 1920 – पंडित रवि शंकर प्रसिद्ध सितार वादक।
  • 1932 – जयंती पटनायक – भारतीय सांसद तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष थीं।
  • 1942 – जितेंद्र – भारतीय फ़िल्म अभिनेता
  • 1980 – संजोय दत्त भारतीय अमरीकी कुश्ती खिलाडी़।

7 अप्रैल को हुए निधन

  • 2011 – जानकी वल्लभ शास्त्री – प्रसिद्ध कवि
  • 2014 – वी. के. मूर्ति, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र।
  • 2004 – केलुचरण महापात्र – ओडिसी नर्तक व एक सच्चे कला प्रेमी थे।
  • 2002 – भावानम वेंकटरामी रेड्डी – आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
  • TAGS
  • [post_tags]