Important Historical Events of 25 December :आज समाज नेटवर्क (1924 – अटल बिहारी वाजपेयी – भारत के दसवें प्रधानमंत्री) अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ। वे भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे और अपनी ओजस्वी वक्तृत्व कला, संवेदनशील राजनीति तथा दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रसिद्ध रहे। उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री पद संभाला—1996 में अल्पकाल के लिए और फिर 1998 से 2004 तक पूर्ण कार्यकाल किया।वाजपेयी जी एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ कवि और प्रखर राष्ट्रवादी नेता भी थे। उनके नेतृत्व में भारत ने परमाणु शक्ति के रूप में अपनी क्षमता प्रदर्शित की और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए।
25 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2012 – दक्षिणी कज़ाकिस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।
- 2007 – कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।
- 2005 – मॉरीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
- 2002 – चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।
- 1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
- 1991 – राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
- 1977 – हॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।
- 1974 – रोम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।
- 1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
- 1947 – पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।
- 1946 – ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 1924 – पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस कानपुर में संपन्न।
- 1892 – स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।
- 1771 – मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
- 1763 – भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।
25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1978 – मनोज कुमार चौधरी, सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।
- 1970 – इम्तियाज़ अनीस – भारतीय घुड़सवार खिलाड़ी रहे हैं।
- 1959 – रामदास आठवले – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो महाराष्ट्र से हैं।
- 1952 – अजॉय चक्रवर्ती – भारतीय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार, गीतकार, गायक और गुरु हैं।
- 1944 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक।
- 1938 – माणिक वर्मा – भारतीय कवि थे।
- 1936 – एन. धरम सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।
- 1930 – मोहन रानाडे – गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।
- 1928 – कपिला वात्स्यायन – भारतीय कला की प्रमुख विद्वान् थीं।
- 1927 – राम नारायण – भारतीय संगीतज्ञ हैं।
- 1925 – सतीश गुजराल, प्रसिद्ध चित्रकार
- 1924 – अटल बिहारी वाजपेयी – भारत के दसवें प्रधानमंत्री।
- 1923 – धर्मवीर भारती, हिन्दी साहित्यकार का जन्म प्रयाग में।
- 1919 – नौशाद, प्रसिद्ध संगीतकार
- 1880 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
- 1876 – मुहम्मद अली जिन्ना – ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष।
- 1872 – गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
- 1861 – मदनमोहन मालवीय – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे।
- 1642 – आइज़ैक न्यूटन – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।
25 दिसंबर को हुए निधन
- 2015 – साधना – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
- 2011 -सत्यदेव दुबे- नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक।
- 2009 – अजीत नाथ राय – भारत के भूतपूर्व 14वें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 2005 – सरत चन्द्र सिन्हा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।
- 2004 – नृपेन चक्रबर्ती – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
- 1994 – ज्ञानी ज़ैल सिंह – भारत के भू.पू. राष्ट्रपति।
- 1972 – चक्रवर्ती राजागोपालाचारी – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास(अब चेन्नई)।
- 1959 – प्रेम अदीब – भारतीय अभिनेता।
- 1942 – सिकन्दर हयात ख़ान – स्वतंत्रता पूर्व औपनिवेशिक काल में पंजाब राज्य के प्रधानमंत्री थे।
- 1846 – स्वाति तिरुनल – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।


