KBC 18 Big Revelation: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को देखकर लोगों को यही लगता होगा कि एक्टिंग उनका बचपन से ही सपना रहा होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। अमिताभ ने खुद केबीसी (KBC) के 18वें सीजन में बताया कि उनका सपना IFS अधिकारी बनने का था। हालांकि, उन्होंने न तो परीक्षा दी और न ही IFS अधिकारी बने।
KBC कॉन्टेस्टेंट से किया खुलासा
KBC के एक एपीसोड में एक कॉन्टेस्टेंट के साथ बातचीत में अमिताभ ने अपनी जवानी के दिनों को याद करते हुए बताया, ”जैसे हमारे जमाने में मेरे बाबूजी बोलते थे कि ग्रैजुएशन करना बहुत जरूरी है। और क्या हैं कि हमने साइंस लिया था, वहां पहला जो लेक्चर था, उसमें जो स्कूल में, 10 साल में पढ़ा था वो पूरा कवर हो गया और लगा गलती कर दी सबजेक्ट लेके और एक्जाम में फेल हो गया। फिर वो जो होता हैं ATKT में 2 पॉइंट्स से पास हो गए, बताना मत किसी को।”
सिविल सर्विसेज परीक्षा देने की सोची
अमिताभ ने उन दिनों को भी याद किया जब उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा देने की सोच रहे थे। हालांकि, उन्हें इस फील्ड के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्होंने इसे छोड़ दिया।
IFS बनने का था सपना
उन्होंने बताया, ”ऐसे बहुत सारे कॉन्टेस्टेंट्स आते हैं जो बोलते हैं, उन्हें यूपीएससी का एक्जाम देना है। फॉरेन सर्विस एक बहुत ही खूबसूरत जगह होती है और एक बात मैं भी बता दूं कि एक जमाने में हमारे दिल में भी ये बात जगी थी कि हम आईएफएस करें, लेकिन हमने आईएफएस का आई भी आता था, इसलिए हमने हार मान ली और वो छोड़ दिया।” अमिताभ ने ये बातें केबीसी 18 की कॉन्टेस्टेंट प्रगति कालपेकर को बताईं। जब अमिताभ ने उनसे पूछा कि वे प्राइज मनी का क्या करेंगी, तो उन्होंने कहा कि आईएफएस की तैयारी कर रही है।


