Karnataka Politics: सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, शिवकुमार बन सकते हैं सीएम

0
2132
Karnataka Politics
Karnataka Politics: सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, डीके शिवकुमार बन सकते हैं सीएम

Karnataka Politics, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बेंगलुरु में अपने आवास पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट बैठक कर अपने फैसले की जानकारी दी। बैठक में उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी पहुंचे थे और उन्होंने सिद्धारमैया के पैर छुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें गले लगा लिया। कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन ने इस कहा है कि डीके शिवकुमार राज्य के सीएम बन सकते हैं।

सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मांगा था मुलाकात का समय 

सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात का समय मांगा था। हालांकि, पारिवारिक कारणों से गहलोत बेंगलुरु से बाहर हैं जिस कारण सिद्धारमैया राज्यपाल के आॅफिस को अपना त्यागपत्र दे सकते हैं। यह नियम है कि अगर गवर्नर राज्य में मौजूद न हों तब भी सीएम लिखित इस्तीफा राजभवन के अफसरों को खुद कार्यालय जाकर अथवा ई-मेल से दे सकते हैं। ऐसे में गवर्नर बाद में इस्तीफे को स्वीकार करते हैं। जब तक इस्तीफा मंजूर नहीं हो जाता, तब तक मौजूदा मुख्यमंत्री को ही पद बने रहना होता है।

डीके को शुक्रवार को चुना जाएगा विधायक दल का नेता

कांग्रेस डीके शिवकुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। डीके को शुक्रवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सिद्धारमैया के बेटे को मंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि बिहार में नीतीश के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उनके बेटे को नई सरकार में मंत्री बनाया गया है। इसी तरह कर्नाटक में हो सकता है। कैबिनेट में भी फेरबदल होगा। लगभग 15 से 20 नए मंत्री मंत्रिमंडल में शमिल किए जा सकते हैं।

जश्न में डूबे के डीके के समर्थक

उधर डीके के समर्थकों में जश्न का माहौल है। सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद डीके शिवकुमार के सीएम बनने की खबरों के बीच उनके समर्थकों ने मिठाई बांटी है। वे सुबह से ही डीके के घर के बाहर एकत्रित हुए थे। डीके के घर के बाहर टेंट का सामान भी पहुंच गया है। लगता है यहां समर्थक जश्न मनाएंगे।

ये भी पढ़ें : Karnataka MLA: भाजपा नेता की हत्या में कर्नाटक कांग्रेस विधायक सहित 17 दोषियों को उम्रकैद की सजा

  • TAGS
  • [post_tags]