Karnataka Breaking: बेंगलुरु के मदापटना इलाके में चट्टान गिरने से 9 मजदूरों की मौत

0
829
Karnataka Breaking
Karnataka Breaking: बेंगलुरु के मदापटना इलाके में पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से 9 मजदूरों की मौत

Karnataka Breaking, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक में पत्थर की खदान में भारी चट्टान गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है और कुछ अन्य घायल हो गए। हादसा गुरुवार सुबह राजधानी बेंगलुरु के दक्षिण तालुका के मदापटना इलाके में उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार मरने वाले लोग असम और बिहार के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें : Anti-Terrorism Conference-2025: देश में मजबूत और अभेद्य ग्रिड होना जरूरी

40 फुट ऊंचाई से मजदूरों पर गिरी चट्टान

्रअधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि चट्टान तकरीबन 40 फुट ऊंचाई से अचानक मजदूरों के ऊपर आ गिरी और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक श्रमिक ने बताया कि जब हादसा हुआ उस समय खदान में लगभग 18 मजदूर काम कर रहे थे।

घायलों अस्पताल में भर्ती

पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कई मजदूरों को चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान कर उनके परिवारों को सूचित किया जाएगा। चट्टान गिरने की वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच में यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Maharashtra Weather: मुंबई में भारी बारिश, सड़कें बनी तालाब, रेड अलर्ट

हादसा बेहद दुखद : मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, हादसा बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने हताहतों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। घायलों के जल्द ठीक होने की भी भगवान से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें : Terrorism: दिल्ली-एनसीआर को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, आईएसआई समर्थित 4 आतंकी गिरफ्तार

  • TAGS
  • [post_tags]