J&K News: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विधानसभा के अंदर व बाहर खामेनेई की हत्या पर ईरान के साथ दिखाई एकजुटता

0
199
J&K News
J&K News: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विधानसभा के अंदर व बाहर खामेनेई की हत्या पर ईरान के साथ दिखाई एकजुटता

J&K News, (आज समाज), श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के विधायकों ने विधानसभा के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया, और ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की हत्या पर ईरान के साथ एकजुटता व्यक्त की।

पार्टी और जेएंडके सरकार ईरान के साथ : सादिक

जेकेएनसी विधायक तनवीर सादिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, खामेनेई की हत्या के मामले में पूरी नेशनल कॉन्फ्रेंस और जेएंडके सरकार ईरान के साथ एकजुटता से खड़ी हैं। उन्होंने कहा, किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का कोई अधिकार नहीं है और उन्होंने भारत के शीर्ष नेतृत्व से इस घटना की निंदा करने का आग्रह किया।

भारत के शीर्ष नेतृत्व को भी करनी चाहिए निंदा 

तनवीर सादिक ने कहा, जिस तरह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहले नागरिक समाज में खामेनेई की हत्या की निंदा की थी, उसी तरह आज हम सभी यहां खड़े हैं। हम समझते हैं कि जिस तरह से खामेनेई की हत्या की गई, जिस तरह से उन्हें शहीद किया गया, उस हिसाब से किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत के शीर्ष नेतृत्व को भी इसकी निंदा करनी चाहिए।

हवाई बमबारी से सत्ता परिवर्तन नामुमकिन 

सीएम उमर अब्दुल्ला ने 7 मार्च को पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की निंदा की थी और जोर देकर कहा था कि हवाई बमबारी से सत्ता परिवर्तन नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने खामेनेई की हत्या को बल का घोर दुरुपयोग और हर एक अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया था। उन्होंने कहा था कि किसी भी देश के नागरिकों को ही अपनी-अपनी सरकार चुनने का अधिकार होता है।

पहली बार 28 फरवरी को किए ईरान पर हमले 

अमेरिका और इजराइल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर पहली बार हमले किए जिसमें 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई व उनका परिवार मारा गया था। इसके बाद से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया था। इन हमलों में इस्लामिक गणराज्य के कई वरिष्ठ नेता भी मारे गए थे। इसके बाद, ईरान ने भी खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और इजराइल पर जवाबी हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप होर्मुज जलडमरूमध्य पर तेहरान द्वारा लगाई गई नाकेबंदी के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हो गया।

यह भी पढ़ें: J-K Assembly polls: पहले चरण का मतदान कल तैयारियां पूरी

  • TAGS
  • [post_tags]