Indian Army Day: अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ आपरेशन सिंदूर : राजनाथ सिंह

0
324
Indian Army Day
Indian Army Day: अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ आपरेशन सिंदूर : राजनाथ सिंह

Indian Army Day-2026,  (आज समाज), जयपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मई-2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के बीच भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किया गया ‘आपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, आपरेशन सिंदूर के दौरान हमने केवल आतंकियों के खिलाफ पूरी सूझबूझ से तथा मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की है। हमारे बलों का यह अभियान इतिहास में संतुलन व साहस का प्रतीक बनेगा।

जयपुर में आयोजित किया गया परेड का राष्ट्रीय कार्यक्रम 

दरअसल, गुरुवार को सेना दिवस था और इस उपलक्ष्य में राजस्थान की राजधानी जयपुर में परेड का राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजनाथ इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे थे। गुरुवार को दिन में जयपुर की सार्वजनिक सड़कों पर परेड का आयेजित किया गया और शाम को सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजनाथ ने इस दौरान कहा कि अभी पूरी तरह से आपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है।

भारतीय बलों ने दिया दिया राष्ट्रीय स्वभाव का परिचय

रक्षा मंत्री ने कहा, मैं राजस्थान की वीर धरती से ऐलान कर रहा हूं कि जब तक आतंक की घटिया सोच दिमाग से खत्म नहीं होगी, तब तक शांति के लिए हमारा यह प्रयास (आपरेशन सिंदूर) बिना रुके जारी रहेगा। उन्होंने कहा, भारतीय सशस्त्र बलों के इस अभियान ने न सिर्फ अपना सैन्य बल दिखाया है, बल्कि उन्होंने आपरेशन सिंदूर में अपने राष्ट्रीय स्वभाव का भी परिचय दिया है।

सेना में महिलाओं की भागीेदारी पर यह बोले राजनाथ

राजनाथ ने सेना में महिलाओं की हिस्सेदारी के विषय पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, महिलाओं को आज के समय में भी आर्मी में मौके देने में कई सांस्कृतिक और पारंपरिक बाधाएं हैं। उन्होंने लेकिन इस दिशा में शुरुआत हो चुकी है। नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में वर्ष 2021 से महिलाओं का एडमिशन शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें : 78th Army Day : जयपुर की सड़कों पर आयोजित की गई भव्य सेना दिवस परेड

  • TAGS
  • [post_tags]