India-Nepal Relations: भारत के साथ नेपाल के रिश्ते सबसे ऊपर : शिशिर खनाल

0
110
India-Nepal Relations
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके समकक्ष मंत्री शिशिर खनाल।

India-Nepal Relations, (आज समाज), नई दिल्ली: नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह के कुछ दिन पहले भारत-नेपाल सीमा को लेकर दिए गए विवादित बयान बाद दोनों देशों के बीच विवाद सुलझता नजर आ रहा है। दरअसल, इसी सप्ताह नेपाल के दो बड़े नेता भारत दौरे पर आए हैं जिसे नेपाल के प्रधानमंत्री की भूल सुधार नीति के रूप में देखा जा रहा है।

भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल

विदेश मंत्री एस जयशंकर के न्योते पर इन दिनों नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल भारत दौरे पर हैं। इससे पहले नेपाल की सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख रबी लामिछाने भारत आए थे। शिशिर खनाल और जयशंकर के बीच अहम मुलाकात हुई है और इस दौरान जयशंकर ने स्पष्ट किया कि यह दोनों देशों के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का सही अवसर है।

समाधान के लिए ब्रिटेन-चीन से मांगी थी मदद

बता दें कि बालेन शाह ने पिछले माह भारत-नेपाल के बीच पुराने सीमा विवाद के समाधान के लिए ब्रिटेन और चीन से मदद मांगी थी। उसका यह रवैया भारत को अच्छा नहीं लगा और नई दिल्ली की ओर से किसी भी तीसरे देश के हस्तक्षेप को पूरी तरह खारिज कर दिया गया था। भारत ने कहा था कि दोनों देश परस्पर मिलकर इस मसले को सुलझाएंगे।

भारत संग रिश्ते की नई शुरुआत करना चाहता है नेपाल

शिशिर खनाल शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में जयशंकर के साथ बैठक के दौरान शिशिर खनाल का रुख काफी सकारात्मक रहा और उन्होंने कहा, नेपाल भारत से अपने रिश्तों को सबसे ऊपर रखता है। खनाल ने कहा, उनकी सरकार बिना किसी पुराने बैगेज (पुरानी कड़वाहट) के आगे बढ़ने को तैयार है. नेपाली विदेश मंत्री ने भरोसा दिया कि नेपाल भारत के साथ मिलकर पारदर्शी और एक मजबूत रिश्ते की नई शुरुआत करना चाहता है।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Health Department: युगांडा की महिला में नहीं पाया गया इबोला वायरस