Hundreds of women will be seen in farmers tractor parade: किसान ट्रैक्टर परेड में दिखेंगी सैकड़ों महिलाएं, 27 जनवरी तक चल सकती है ट्रैक्टरोंकी परेड

0
451

नई दिल्ली। आज राजपथ जहां भारत अपनी सैन्य शक्तियों का प्रदर्शन करेगा वहींदूसरी ओर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़ेकिसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है। किसानों की टैक्टर परेड में सैकड़ों महिलाएं भी शामिल होंगी। किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं। इस ट्रैक्टर रैली में सामाजिक कार्यकर्ता जेबा खान भी शामिल होंगी। रैली में शामिल हो रही खान ने दावा किया कि मंगलवार को परेड में करीब 500 महिलाएं भी मौजूद रहेंगी। झारखंड के किसानों का कहना है कि ट्रैक्टर रैली, आंदोलन का अहम हिस्सा है। किसान संगठनों ने कहा कि उनकी परेड मध्य दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी और गणतंत्र दिवस परेड के समापन के बाद ही ट्रैक्टरों को रवाना किया जाएगा। गाजीपुर, सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर करीब दो लाख ट्रैक्टरोंके आज की ट्रैक्टर रैली परेड में शामिल होने की संभावना है। किसानों की ट्रैक्टर रैली मंगलवार सुबह करीब 12 बजे आरंभ होगी और यह दस से बारह घंटे तक चलेगी। किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि ट्रैक्टरों की संख्या अधिक होने की वजह से आखिरी ट्रैक्टर के परेड से लौटने तक यह जारी रहेगा। हो सकता है कि 27 जनवरी को भी यह जारी रहेगा। पंजाब और हरियाणा में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं ट्रैक्टर चलाना जानती हैं। संघर्ष मोर्चा के राज्य सचिव अंबेडकर ने कहा कि दोनों राज्यों की अधिकतर महिलाएं ट्रैक्टर चलाना जानती हैं। उन्हें भी परेड में बराबरी से शामिल होने का मौका मिलेगा।

  • TAGS
  • [post_tags]