Himachal Weather Updates: शिमला व कांगड़ा सहित कई जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

0
566
Himachal Weather Updates: शिमला व कांगड़ा सहित कई जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट
रोहतांग में अटल टनल के पास खुशनुमा मौसम का नजारा लेते पर्यटक।

Himachal Weather Updates, शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून के प्रभाव से अगले कई दिन तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार को यानी आज भी राज्य के सबसे बड़े जिले कांगड़ा के अलावा राजधानी शिमला, सोलन, मंडी आदि जिलों में भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। (Himachal Weather Updates)

सिरमौर और बिलासपुर के लिए येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा सिरमौर और बिलासपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। इससे साफ है कि इन इलाकों में मौसम के हालात विकराल हो सकते हैं, इसलिए एहतियाती कदम उठाना जरूरी हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से 10 जुलाई तक राजधानी शिमला के अलावा कांगड़ा, सोलन, मंडी, सिरमौर और चंबा में भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। (Himachal Weather Updates)

12 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश 

आईएमडी शिमला के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में 12 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जगह भारी वर्षा होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार यानी यह पूरा सप्ताह प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

कुछ जगहों पर आंधी चलने का भी अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के कई इलाकों में बारिश के दौरान बिजली चमकने व आंधी चलने का भी अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। लाहौल-स्पीति व किन्नौर आदि पर्वतीय इलाकों में भी इस दौरान तेज हवाएं चलने के आसार हैं। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने की सला दी गई है।

ये भी पढ़ें: Haryana Weather : हरियाणा में आज से मानसून पकड़ेगा रफ्तार