Haryana Breaking: राज्य सरकार में मंत्री रह चुके व कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मदान का निधन

0
785
Haryana Breaking
हरियाणा के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मदान। 
  • पारिवारिक शादी में गए थे नोएडा 
  • शादी में ही आया हार्ट अटैक, मौत 

Former Minister Surendra Madan Death, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके व कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मदान ( Surendra Singh Madan) का अचानक निधन हो गया है। कैथल के रहने वाले मदान 73 वर्ष के थे। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार उन्हें शादी में हार्ट अटैक आया जिसके कारण उनका निधन हो गया। सुरेंद्र मदान कैथल से दो बार विधायक रह चुके थे।

आज कैथल में अंतिम संस्कार

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुरेंद्र सिंह मदान नोएडा में एक पारिवारिक शादी में गए थे और इसी दौरान उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। परिवार के लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया,जहां उनकी मौत हो गई। सुरेंद्र मदान के बेटे मानव मदान (Manav Madan) ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे उन्हें सांसद लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आज दोपहर कैथल में प्रताप गेट स्थित कल्याण भूमि में सुरेंद्र मदान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिवार में पत्नी, बेटा, पुत्रवधू और 2 पोते

कैथल से दो बार विधायक रह चुके सुरेंद्र मदान के परिवार में पत्नी अनिल मदान, के अलावा बेटा मानव मदान, पुत्रवधू रश्मि और दो पोते जैतिक तथा रेहान हैं। सुरेंद्र की बेटियां रिया व रितिका हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। सुरेंद्र मदान ने 1980 में भाजपा के गठन के समय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे। 1984 में वे लोकदल में शामिल हो गए।

कैथल में पंजाबी समाज का प्रमुख चेहरा

कैथल में पंजाबी समाज का प्रमुख चेहरा माने जाने वाले सुरेंद्र मदान 1987 में लोकदल के टिकट पर यहां से पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने। तब चौधरी देवीलाल मुख्मयंत्री थे। सीएम देवीलाल ने उस समय उन्हें लोक संपर्क विभाग एवं उड्डयन मंत्री बनाया था। इसके बार सुरेंद्र 1991 में कांग्रेस में शामिल हुए व दूसरी बार विधायक बने।

निर्दलीय चुनाव लड़ा, कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी व इनेलो में गए

सुरेंद्र मदान 1991 में कांग्रेस में शामिल हुए और उन्होंने इलेक्शन जीता। इसके बाद 1996 में टिकट कटने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और पराजित हो गए। 2000 में वह कांग्रेस के टिकट पर फिर मैदान में उतरे, पर जीते नहीं। 2005 में टिकट नहीं मिली तो कांग्रेस छोड़कर सुरेंद्र ने भजन लाल की हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) में ज्वाइन कर ली। इसके बाद उन्होंने 2009 में हजकां से इलेक्शन लड़ा। बाद में वे इनेलो में रहे। 2019 के चुनाव में भाजपा से जुड़े। फिर इनेलो में लौटे और 2024 में वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें : Haryana News: गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर मिली 40 दिन की पैरोल

  • TAGS
  • [post_tags]