Anil Vij Accident, (आज समाज), चंडीगढ़/अंबाला: हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज हादसे का शिकार हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने आवास पर सोमवार रात वह गिर पड़े और दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। सूत्रों ने बताया है कि अंबाला शास्त्री कॉलोनी स्थित अपने प्राइवेट आवास पर अनिल विज का अचानक वाशरूम में संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें दोनों पैरो में फ्रैक्चर की पुष्टि की है। एक्स-रे रिपोर्ट में विज के दोनों पैरों में हेयर लाइन फ्रैक्चर सामने आया है।
एक महीना विश्राम की सलाह
चिकित्सकों ने जांच करने के बाद कैबिनेट मंत्री के दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है। साथ ही उन्हें कम से कम एक माह पूरी तरह बेड रेस्ट लेने की सलाह दी गई है। इसी सप्ताह 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और इसमें अब अनिल विज का भाग लेना मुश्किल हो गया है।
घर पर लगा मिलने वालों का तांता
अनिल विज के हादसे का शिकार होने पता चलने पर उनसे मिलने वालों का तांता लग गया। रात के बाद आज सुबह भी मंत्री से मिलने उनके चाहने वाले लगातार आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके घर पर लगातार पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी विज के शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना कर रहे हैं।
चिकित्सकों ने दी है भीड़ से बचने की सलाह
डॉक्टरों ने मंत्री को भीड़ से बचने की सलाह दी है, ताकि वह पूरी तरह आराम कर सकें और संक्रमण से भी उनका बचाव हो। बताया जा रहा है कि अनिल विज को पैरों में प्लास्टर चढ़ा है और उन्हें तेज दर्द है। अनिल विज के समर्थकों का कहना है कि उनके मंत्री के हौसले हमेशा की तरह बुलंद हैं। उन्हें चोट लगी है लेकिन वे बिल्कुल घबराए नहीं हैं। बता दें कि अनिल विज अपनी बेबाक बयानबाजी व विधानसभ में विपक्ष को घेरने के लिए जाने जाते हैं। डॉक्टरों ने उन्हें चलने-फिरने से सख्त मनाही की हिदायत दी है।
ये भी पढ़ें : Anil Vij: 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड चलेंगी हरियाणा रोडवेज की बसें


