General Dhiraj Seth: सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी हुए रिटायर, जनरल सेठ नए चीफ

0
673
General Dhiraj Seth
General Dhiraj Seth: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी हुए रिटायर, जनरल धीरज कुमार सेठ बने नए आर्मी चीफ

General Dhiraj Seth, (आज समाज), नई दिल्ली: निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 4 दशकों से अधिक की सेवा देने के बाद मंगलवार को रिटायर हो गए और उनकी जगह जनरल धीरज कुमार सेठ ने देश के नए सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है। जनरल द्विवेदी ने विदाई समारोह के दौरान, चार दशक से ज्यादा समय तक सेवा करने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य बताया। जनरल द्विवेदी ने राष्ट्रीय राजधानी में नेशनल वॉर मेमोरियल (राष्ट्रीय युद्ध स्मारक) पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। उसके बाद उन्होंने ‘चीफ आफ आर्मी स्टाफ’ (थल सेना प्रमुख) की जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंपी।

समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया

जनरल द्विवेदी ने कहा, सैनिक स्कूल से लेकर इस पल तक का सफर अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा, भारतीय सेना को अपनी ताकत किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि अपने सैनिकों, कमांडरों, पूर्व सैनिकों, परिवारों और देश के नागरिकों के अटूट भरोसे से मिलती है। उनके अटूट समर्थन के लिए सभी का आभार। निवर्तमान सेना प्रमुख ने कहा, जब मैं ‘चीफ आफ आर्मी स्टाफ’ (थल सेना प्रमुख) के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा कर रहा हूं तो मैं विनम्रता, आभार, गर्व और संतुष्टि की गहरी भावना से भरा हुआ हूं।

आपरेशन सिंदूर के सफल संचालन का जिक्र किया

जनरल द्विवेदी ने कहा, मैं भारतीय सेना के हर सैनिक को नमन करता हूँ, जिसमें वे सैनिक भी शामिल हैं जिन्होंने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल ने राष्ट्रीय सुरक्षा में देश के नए सामान्य को आकार देने में मदद की है।

हर मोर्चे पर सतर्कता को लगातार बनाए रखा 

जनरल द्विवेदी ने कहा, पिछले दो वर्षों में, भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर अपनी तैयारी, संतुलन और सतर्कता को लगातार बनाए रखा है। उन्होंने कहा, आॅपरेशन स्नो लेपर्ड’ के तहत उत्तरी सीमाओं पर हमारी तैनाती मजबूती और सतर्कता के साथ की गई है। पश्चिमी मोर्चे पर भी, सेना ने पूरी गंभीरता और संयम के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया है और आॅपरेशन सिंदूर इसका एक बेहतरीन उदाहरण है।

ये भी पढ़ें: Bengal Massive Fire: हल्दिया रिफाइनरी में लगी भीषण आग, 35 लोग झुलसे

  • TAGS
  • [post_tags]