Former Governor Kalyan Singh rejoined BJP membership: पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने फिर से ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

0
487

लखनऊ। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने फिर से भाजपा की सदस्या ग्रहण की। सोमवार को कल्याण सिंह को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि कल्याण सिंह पहले भी भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं। उनके सदस्यता ग्रहण करने समय कार्यालय में उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे। राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद लखनऊ लौटने पर कल्याण सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय गए। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कल्याण सिंह अपने पौत्र एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह के माल एवेन्यू स्थित आवास पर कार्यकतार्ओं को संबोधित करेंगे।

  • TAGS
  • [post_tags]