Breaking News: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घर और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

0
111

दिल्ली-एनसीआर में दोपहर 2 बजे के आसपास भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। झटका इतना तेज था कि लोग अपने घर और दफ्तरों से बाहर निकल गए। इससे पहले, राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में 27 जून को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रिकॉर्ड की गई थी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान था, जो जमीन से 215 किमी नीचे था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर से अपने घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए।

दिल्ली में भूकंप का कितना खतरा?

दिल्ली-एनसीआर का इलाका सिस्मिक जोन-4 में आता है और यही वजह है कि उत्तर भारत के इस क्षेत्र में सिस्मिक गतिविधियां तेज रहती हैं। जानकार सीस्मिक जोन-4 में आने वाले भारत के सभी बड़े शहरों की तुलना में दिल्ली में भूकंप की आशंका ज्यादा बताते हैं। गौरतलब है कि मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहर सीस्मिक जोन-3 की श्रेणी में आते हैं।

हिमालय के नजदीक होना खतरनाक

भूगर्भशास्त्री कहते हैं कि दिल्ली की दुविधा यह भी है कि वह हिमालय के निकट है, जो भारत और यूरेशिया जैसी टेक्टॉनिक प्लेटों के मिलने से बना था और इसे धरती के भीतर की प्लेटों में होने वाली हलचल का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

बड़ा झटका चिंता का विषय

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की एक बड़ी समस्या घनी आबादी भी है। डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी वाली राजधानी दिल्ली में लाखों इमारतें दशकों पुरानी हैं और तमाम मोहल्ले एक-दूसरे से सटे हुए बने हैं। भूगर्भशास्त्रियों के अनुसार, दिल्ली और उत्तर भारत में छोटे-मोटे झटके या आफ्टरशॉक्स तो आते ही रहेंगे, लेकिन जो बड़ा भूकंप होता है, उसकी वापसी 500 वर्ष में जरूर होती है और इसीलिए यह चिंता का विषय भी है.

  • TAGS
  • [post_tags]