Earthquake, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में थोड़ी देर पहले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शुरुआती सूचनाओं के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है और इसका केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश में था। भूकंप के जब झटके आए, उस समय लोग घरों व कार्यालयों से बाहर आ गए।वीडियो में लोग घरों से बाहर भागते देखे गए हैं।
ये भी पढ़ें : Earthquake News: फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
बांग्लादेश में केंद्रित भूकंप का नतीजा
स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि यह बांग्लादेश में केंद्रित भूकंप का नतीजा था। वैश्विक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) ने बताया है कि बांग्लादेश में शुक्रवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। बांग्लादेश भूकंपीय केंद्र ने भी भूकंप की तीव्रता इतनी ही बताई है। ढाका के अगरगांव स्थित बीएमडी केंद्र ने कहा है कि भूकंप के झटके भारतीय प्रांत पश्चिम बंगाल तक महसूस किए गए और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 थी।
ये भी पढ़ें : Earthquake: रूस में कामचटका प्रायद्वीप के पास फिर जोरदार भूकंप, सुनामी का अलर्ट
35 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र
ईएमएससी के मुताबिक भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर (21.75 मील) की गहराई पर था। सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं कि उन्होंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। कुछ ने बताया कि जब भूकंप आया उस समय घरों में पंखे व दूसरी चीजें हिलती नजर आई। फिलहाल भूकंप के कारण किसी के हताहत होने अथवा संपत्ति को नुकसान की खबर नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इससे सोफे व कुर्सियां भी हिल गई।
ये भी पढ़ें: Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप, 6.1 रही तीव्रता


