Donald Trump: राष्ट्रपति शी के 24 सितंबर के आसपास अमेरिका आने की उम्मीद : ट्रंप

0
177
Donald Trump
चीन की राजधानी बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Donald Trump, (आज समाज), बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 24 सितंबर के आसपास अमेरिका आने की उम्मीद है। उन्होंने इस प्रस्तावित यात्रा को एक पारस्परिक दौरा बताया, और चीन के साथ अमेरिका के पारस्परिक व्यापार का जिÞक्र किया। चीन के अपने दो-दिवसीय राजकीय दौरे के समापन के करीब पहुंचते हुए उन्होंने यह बात कही।

पारस्परिक व्यापार की तरह पारस्परिक होगा शी का दौरा

ट्रंप ने बीजिंग के झोंगनानहाई लीडरशिप कंपाउंड में अपने चीनी समकक्ष के साथ बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हुए शी और उनके प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति शी और उनके सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, वे बहुत अच्छे लोग हैं और हम उन सभी के साथ मित्रवत हो गए हैं। उन्होंने कहा, यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है और हम फिर वापस आएंगे। ट्रंप ने कहा, मेरा मानना है कि 24 सितंबर या उसके आस-पास, राष्ट्रपति शी अमेरिका आने वाले हैं। जैसे पारस्परिक व्यापार होता है वैसे ही यह दौरा भी पारस्परिक होगा।

मेजबानी के लिए चीनी नेतृत्व को धन्यवाद दिया

अमेरिकी राष्टÑपति ने आगे कहा कि दोनों पक्ष आपसी जुड़ाव को मजबूत करना जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच चर्चाएं खुली और सीधी होंगी। ट्रंप ने कहा, मुझे उम्मीद है कि आप जब यहां (अमेरिका) से जाएंगे, तो बहुत प्रभावित होकर जाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे मैं चीन से बहुत प्रभावित हुआ हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर अपनी मेजबानी के लिए चीनी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और इस दौरे को एक सकारात्मक अनुभव बताया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं बस अंत में यही कहना चाहंूगा कि आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। ये दो दिन सचमुच बहुत शानदार रहे।

ये भी पढ़ें : PM Modi Foreign Visit: प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों के 6 दिवसीय दौरे पर रवाना

  • TAGS
  • [post_tags]