Important Historical Events of 30 April :आज समाज नेटवर्क(1837 – हरि सिंह नलवा – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।) 1837 में हरि सिंह नलवा, जो महाराजा रणजीत सिंह के प्रमुख सेनाध्यक्ष थे, का निधन हुआ। वे सिख साम्राज्य के सबसे वीर और कुशल योद्धाओं में गिने जाते हैं। हरि सिंह नलवा ने उत्तर-पश्चिमी सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अफगानों के विरुद्ध कई युद्धों में विजय प्राप्त की। उनकी बहादुरी और नेतृत्व क्षमता के कारण सिख साम्राज्य की सीमाएँ काफी हद तक सुरक्षित रहीं। उन्हें विशेष रूप से जमरोद का युद्ध में उनकी वीरता के लिए याद किया जाता है, जहाँ उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।
30 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2010 – हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को “फाल्के आइकॉन” से सम्मानित किया गया।
- 2008 – चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
- 2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
- 2006 – 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
- 2005 – नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
- 2004 – फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
- 2002 – पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
- 2001 – फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास।
- 2000 – आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
- 1999 – लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का ‘नेशनल मैंगनीज अवार्ड’ प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
- 1985 – अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।
- 1945 – जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन द्वारा आत्महत्या।
- 2017- नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।
30 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1967 – मीनाक्षी लेखी – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और सक्रिय राजनेता हैं।
- 1966 – बीसेट्टी वेंकट सत्यवती – आंध्र प्रदेश की महिला राजनीतिज्ञ हैं।
- 1949 – एंटोनियो गुटेरेस – संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव हैं।
- 1927 – फ़ातिमा बीबी – भारत में सर्वोच्च न्यायालय की भूतपूर्व न्यायाधीश थी।
- 1909 – आर. शंकर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1870 – दादा साहब फाल्के – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।
30 अप्रैल को हुए निधन
- 2021 – रोहित सरदाना – भारतीय समाचार वक्ता थे।
- 2020 – चुनी गोस्वामी – प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर थे।
- 2020 – ऋषि कपूर – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।
- 2011 – दोरजी खांडू – अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
- 1837 – हरि सिंह नलवा – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।


