Case of Massive Fire at Gaur Green Avenue : 50 मिनट में फ्लैट खाक, कई लोग फंसे, बड़ा हादसा टला

0
268
Flat Reduced to Ashes in 50 Minutes; Several People Trapped, Major Tragedy Averted
  • मुसीबत में एक परिवार की तरह नजर आई पूरी सोसायटी
  • नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू

Case of Massive Fire at Gaur Green Avenue(आज समाज नेटवर्क) गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रोजमर्रा की तरह सामान्य सुबह के बीच डी-ब्लॉक से उठीं चिंगारियां कुछ ही मिनटों में विकराल आग में बदल गईं और कई फ्लैट इसकी चपेट में आ गए।सुबह करीब 8:30 बजे पहले बिजली गुल होने को सामान्य कटौती समझा गया, लेकिन थोड़ी देर बाद डी-ब्लॉक से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और काले धुएं ने पूरे इलाके को ढक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग फ्लैटों में ही फंस गए।

आग की शुरुआत नौवीं मंजिल के एक फ्लैट से हुई

हादसे के दौरान लोगों ने किसी तरह जान बचाई। बच्चों को गोद में उठाकर और बुजुर्गों को सहारा देकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। कई लोग धुएं से बचने के लिए गीले कपड़े का सहारा लेते नजर आए।निवासियों ने बताया कि आग की शुरुआत नौवीं मंजिल के एक फ्लैट से हुई, जहां निर्माण और लकड़ी का काम चल रहा था। यह फ्लैट करीब 50 मिनट में पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से आसपास के कई फ्लैट भी क्षतिग्रस्त हो गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कई फ्लैटों के दरवाजे तोड़कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 10वीं मंजिल से एक बीमार महिला और 11वीं मंजिल से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे बुजुर्ग को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।इस दौरान सोसायटी के लोगों ने एक-दूसरे की मदद कर मिसाल पेश की। प्रभावित परिवारों को भोजन, पानी और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया गया।हादसे में कई परिवारों का सामान, जरूरी दस्तावेज और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सामग्री जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठाए हैं। घटना के बाद फ्लैट मालिकों ने बीमा कंपनियों को सूचना देकर नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

  • TAGS
  • [post_tags]