Demand For Ban On Namaz In Open अब यहां उठी खुले में नमाज पर रोक की मांग

0
789
Demand For Ban On Namaz In Open

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
Demand For Ban On Namaz In Open: हरियाणा में खुले में नमाज पढ़ने पर चल रहे विवाद के बीच बिहार में भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने यहां भी खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की मांग की है।

विधायक चाहते हैं यहां भी रोक लगाना Demand For Ban On Namaz In Open:

बयानों के लिए चर्चित रहने वाले भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि बिहार में भी खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इसकी पहल करेंगे। इखढ विधायक ने कहा कि जिस तरह हरियाणा की सरकार ने खुले में नमाज पर रोक लगाई है, बिहार में भी वैसा होना चाहिए। खुले में और सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगनी चाहिए। शुक्रवार को सड़कों को जाम कर देना, सड़क पर नमाज पढ़ना, ये कैसी पूजा पद्धति है। अगर आस्था की बात है घर में या मस्जिद में नमाज पढ़ें। आखिर मस्जिद क्यों है?

ऐसा करने से बनेगा आपसी सौहार्द Demand For Ban On Namaz In Open:

ऐसा करने से सौहार्द बिगड़ेगा के सवाल पर उन्होंने कहा, अब अगर ऐसा नहीं किया तो सौहार्द बिगड़ेगा। 75 साल पहले धर्म के नाम पर भारत का विभाजन हुआ। लेकिन ये मुद्दा आज भी वहीं के वहीं है। यदि ऐसा हो गया तो आपसी सौहार्द बना रहेगा।

किया मुख्यमंत्री खट्टर का धन्यवाद Demand For Ban On Namaz In Open:

प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले पर क्या करेंगे ये वो ही जानें, लेकिन दुनिया ये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जो किया है, उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि वंदे मातरम में फल, हवा, हरियाली की वंदना है, लेकिन ये नहीं गाएंगे। यह कौन सी मानसिकता है। इसे समय रहते नहीं रोका गया तो देश को बड़ी हानि होगी।

हरियाणा के सीएम ने यह कहा था Demand For Ban On Namaz In Open:

बता दें, इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा में खुले में नमाज पढ़ने के मामले में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सख्ती से हिदायत देते हुए कहा था कि किसी भी कीमत पर खुले में नमाज नहीं होने दी जाएगी। इस मसले पर कोई टकराव न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन और जिला उपायुक्त को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं। खुले में नमाज पढ़ने की जो प्रथा चल पड़ी है, उसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।

Read Also: Anganwadi Workers Again Roared For Their Demands अपनी मांगों के लिए फिर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE