Delhi-NCR News: आटो, टैक्सी और ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने शुरू की हड़ताल

0
144
Delhi-NCR News
Delhi-NCR News: आटो, टैक्सी और ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने शुरू की हड़ताल

Delhi-NCR News, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी (एनसीआर) में आज आटो, टैक्सी और ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने हड़ताल की है। प्रदर्शनकारी ड्राइवर पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों तथा ग्रीन टैक्स में वृद्धि को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। टैक्सी ड्राइवर किराए में गिरावट का विरोध कर सरकार से इसमें दखल की मांग कर रहे हैं। उन्होंने किराए में तत्काल बढ़ोतरी की मांग की है  और चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल से आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ड्राइवर घटती कमाई और कम राइड मिलने पर चिंतित

टैक्सी ड्राइवरों ने अपनी घटती कमाई और कम राइड मिलने पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ऐप-बेस्ड एग्रीगेटर्स ने हाल के हफ़्तों में किराए की दरें काफ़ी कम कर दी हैं। ड्राइवरों ने बताया कि इंसेंटिव और प्रति किलोमीटर मिलने वाला पेमेंट लगभग आधा हो गया है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर बुरा असर पड़ रहा है। परिवहन यूनियनें  अपना विरोध दर्ज कराने और अपनी मांगों पर ज़ोर देने के लिए पूरे शहर में सड़कों को जाम करके चक्का जाम कर सकती हैं।

कैब ऑपरेटर्स ने 23 मई तक करेंगे प्रदर्शन

कई कैब ऑपरेटर्स ने 21 से 23 मई तक विरोध प्रदर्शन शुरू किया है, जिसमें वे सही किराए और सरकार के दखल की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बढ़ते ऑपरेशनल खर्च और घटती कमाई के कारण उनके लिए अपना कारोबार चलाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में कई ट्रक सड़कों से आज नदारद दिख रहे हैं। यह इलाका आमतौर पर लोडिंग और अनलोडिंग की गतिविधियों से गुलजार रहता है।

विरोध बढ़ने पर दिल्ली सरकार होगी ज़िम्मेदार

चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने कहा, अगर सरकार तुरंत टैक्सी का किराया नहीं बढ़ाती और एक-दो हफ़्ते के अंदर नोटिफिकेशन जारी नहीं करती तो यह आंदोलन एक बड़े विरोध प्रदर्शन में बदल जाएगा, जिसके लिए पूरी तरह से दिल्ली सरकार ही ज़िम्मेदार होगी।

ये भी पढ़ें : West Bengal: शुभेंदु सरकार ने सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना किया अनिवार्य

  • TAGS
  • [post_tags]