CJP Protest: जहां आप कहें… सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार, जितेंद्र सिंह ने दिया खुला प्रस्ताव

0
93

Government ready to talk with cjp (आज समाज), नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के सदस्यों से बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि CJP के सदस्यों को बातचीत के लिए बुलाया है। उन्होंने बताया कि सरकार बातचीत के लिए पहले ही चार औपचारिक प्रस्ताव भेज चुकी है और किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है।

‘सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार’

अपडेट किए गए प्रस्ताव के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रतिनिधियों को निमंत्रण कल दोपहर से ही भेजे जा रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार छात्र संगठन की सुविधा के अनुसार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है और बैठकें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कार्यालय या आवास पर हो सकती हैं।

‘सरकार के दरवाजे हमेशा खुले’

एक मीडिया एजेंसी से उन्होंने कहा, ”मैं आंदोलन पर बैठे हुए छात्र बंधुओं से मीडिया के माध्यम से सरकार की ओर से विनम्र निवेदन करना चाह रहा हूं कि सरकार की ओर चर्चा के लिए हम हर समय तैयार हैं। सरकार के दरवाजे खुले हैं। हम सबको आमंत्रित करते हैं। आप किसी समय भी कभी की चर्चा करना चाहें, आपकी सुविधानुसार हम चर्चा के लिए तैयार हैं। प्रत्येक विषय को लेकर, आंदोलन के विषय को लेकर और उसके साथ-साथ जुड़े अन्य विषयों को लेकर भी सरकार चर्चा के लिए तैयार रहेगी।

समाधान से ही नया रास्ता निकलेगा

उन्होंने कहा कि चर्चा के लिए जितना समय लगेगा हम देने के लिए तैयार हैं। हम इसे प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं मानते। चर्चा में देश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा रहेंगे, उनके साथ मैं भी रहूंगा, और धीरे-धीरे इसी चर्चा के माध्यम से हम समाधान की ओर बढ़ सकता हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाधान से ही नया रास्ता निर्धारित हो सकता है।

प्रदर्शन से लॉकडाउन की नौबत

राजधानी स्थित कनॉट प्लेस में दुकानों, दफ्तरों और रेस्टोरेंट को गुरुवार शाम 6.30 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। NEET विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने गुरुवार को एक जरूरी एडवाइजरी जारी की। इसके बाद कनॉट प्लेस स्थित संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया।

  • TAGS
  • [post_tags]