Bengal Politics: बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, सीएम चेहरे पर लगेगी मुहर

0
287
Bengal Politics
Bengal Politics: बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, सीएम चेहरे पर लगेगी मुहर
  • प्रधानमंत्री मोदी भी हो सकते हैं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

Bengal Politics, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल को आज नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। राजधानी कोलकाता में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक होगी और इस दौरान सीएम चेहरे पर मुहर लगेगी। सूत्रों के अनुसार शाम तीन से पांच बजे के बीच मीटिंग होनी है और इस दौरान विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया है। सूत्रों के अनुसार शाम तीन से पांच बजे के बीच मीटिंग होनी है और इस दौरान विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया है।

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 9 मई को 

राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार शाम को बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया। इसके बाद राज्य में नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बंगाल की कमान किसके हाथों में जाती है। यानी बीजेपी किसे राज्य का सीएम चुनती है। कैबिनेट मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा, इस बात पर भी लोगों की नजरें हैं।

इस वजह से शपथ ग्रहण 9 को रखा

अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली विधायक दल की बैठक में ओडिशा के सीएम माझी भी शामिल होंगे। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 9 मई को हो सकता है। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। दरअसल, बंगाली कैलेंडर के हिसाब से 9 मई को वींद्रनाथ टैगोर जयंती की है, इसलिए इस दिन को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

बांग्लादेश : जीत के लिए बीएनपी ने दी भाजपा को बधाई

बांग्लादेश में सत्तारूढ बीएनपी भी पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों बीजेपी की भारी जीत से हैरान हैं। पार्टी के सूचना सचिव अजीजुल बारी हेलाल ने इसके राज्य के वरिष्ठ बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी है। उन्होंने सुवेंदु के नेतृत्व में भाजपा की यह जीत सुनिश्चित करेगी कि बंगाल और बांग्लादेश सरकार के बीच रिश्ते पहले की तरह अच्छे बने रहें। बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भारी हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें : West Bengal Assembly: पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग

 

  • TAGS
  • [post_tags]