Bengal News: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना भी अरेस्ट

0
143
Bengal News
Bengal News: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना भी गिरफ्तार
  • जहांगीर के खिलाफ जबरन वसूली सहित कई एफआईआर दर्ज 

Bengal News, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल के फलता में पति की गिरफ्तारी के विरोध में कई प्रदर्शन आयोजित करने के आरोपों में तृणमूल कांग्रेस (टीमएसी) नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना को भी दक्षिण 24 परगना से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक रेजिना बीबी द्वारा किए गए प्रदर्शनों के कारण इलाके की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी, जिसको लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

कुछ दिन पहले जहांगीर खान को अरेस्ट किया गया 

बता दें कि पुलिस ने कुछ दिन पहले जहांगीर खान को अरेस्ट किया था। बाद में उन्हें रस्सी से बांधकर इलाके में ले जाने का वीडियो सामने आया था, जिससे उनके समर्थक बिफर गए थे। उन्होंने कई जगह इसके विरोध में रास्ते जाम कर दिए और इलाके में तनाव का माहौल हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस स्टेशन का घेराव करके बड़े प्रदर्शन का प्लान बनाया गया था।

लोकेशन मिलने पर रेजिना पकड़ में आई

पुलिस के अनुसार फलता में भारी संख्या में भीड़ एकत्रित की गई थी और हालात बिगड़ने की आशंका के चलते केंद्रीय अर्धसैनिक बल व लोकल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद रेजिना बीबी सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखी और पुलिस उसके ढूंढ़ने में जुट गई। अधिकारियों के मुताबिक तलाशी के दौरान रेजिना की लोकेशन मिलने पर दक्षिण 24 परगना से उन्हें गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जहांगीर के खिलाफ जबरन वसूली सहित कई एफआईआर

जहांगीर खान का फलता में अच्छा दबदबा रहा है। उन्होंने इस बार का विधानसभा चुनाव टीमएसी के टिकट पर फलता सीट से लड़ा था। चुनाव प्रचार के वह खुद को क्षेत्र का ऐसा मजबूत नेता बताते थे। जहांगीर कहते थे कि वह किसी के सामने झुकेंगे नहीं।  मतदान के दौरान जहांगीर पर ईवीएम में गड़बड़ी, हिंसा फैलाने व मतदाताओं को डराने-धमकाने के भी गंभीर आरोप लगे थे। चुनाव में गड़बड़ी की कंपलेंस के बाद ही यहां 21 मई को दोबारा मतदान तय हुआ।

दोबारा वोटिंग होने से ठीक 48 घंटे पहले जहांगीर ने मैदान छोड़ दिया और अपना नाम वापस ले लिया था। नतीजों में जहांगीर चुनाव हार गए और उसके बाद वह लापता हो गए थे। जहांगीर के खिलाफ फलता थाने में जबरन वसूली सहित कई एफआईआर दर्ज हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत न मिलने के बाद जहांगीर नेपाल भागने की फिराक में थे, तभी 8 जून को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने उन्हें नेपाल सीमा के पास से पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें : Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]