- एक हिंदू सहित कैबिनेट में 49 मंत्री शामिल
- देश में राजनीतिक टकराव की भी सुगबुगाहट
Bangladesh Oath Ceremony Live, (आज समाज), ढाका: बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख तारिक रहमान ने आज देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। इसके साथ ही देश में नई सरकार का औपचारिक गठन हो गया और तारिक पीएम बन गए। रहमान कैबिनेट में 49 मंत्री शामिल होंगे। इनमें से 25 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं 24 ने बतौर राज्य मंत्री शपथ ग्रहण की। रहमान के शपथ ग्रहण के साथ ही देश में राजनीतिक टकराव भी बढ़ता नजर आ रहा है। कुछह दल संविधान में बदलाव की मांग कर रहे हैं।
अल्पसंख्यक समुदाय के दो नेताओं को भी कैबिनेट में जगह
रहमान मंत्रिमंडल में एक हिंदू सहित अल्पसंख्यक समुदाय के दो नेताओं को भी जगह मिली है। इनमें से एक निताई रॉय चौधरी और दूसरे दूसरे अल्पसंख्यक नेता दीपेन दीवान है। पहले चर्चा थी कि निताई रॉय चौधरी के समधी और अहम महकमों के मंत्री रह चुके गोयेश्वर चंद्र रॉय को रहमान कैबिनेट में जगह मिलेगी। बता दें कि बांग्लादेश में 12 फरवरी को 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ था और इसमें तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। 299 में से 211 सीट जीतकर बीएनपी सबसे बड़ी पार्टी बनभर उभरी है।
इस मुद्दे पर तेज होता दिखा सियासी टकराव
बांग्लादेश के संविधान में मंगलवार को बदलाव के मुद्दे पर राजनीतिक टकराव तेज होता नजर आया। दरअसल, 12 फरवरी को देश में संसदीय चुनाव के साथ ‘जुलाई चार्टर’ पर जनमत संग्रह भी हुआ था और इसमें 62 फीसदी लोगों ने ‘हां’ में मतदान किया है। जुलाई चार्टर के अनुसार नई संसद 180 दिन के लिए संविधान सभा की तरह काम करेगी और इस अवधि में संविधान व लोकतांत्रिक संस्थाओं में बदलाव किए जाएंगे।
जानिए क्या है जुलाई चार्टर का उद्देश्य
‘जुलाई चार्टर’ का मकसद बांग्लादेश में ताकत २ि एकाधिकार समाप्ता करके संतुलन बनाना है। इससे प्रधानमंत्री की ताकत कम होती है तथा राष्ट्रपति को अधिकार दिए जाते हैं। बीएनपी ने जुलाई चार्टर पर उस समय दस्तखत तो कर दिए थे, पर उसके नेता कई प्रावधानों पर आपत्ति जता रहे हैं। पार्टी का कहना है कि चार्टर तैयार करते वक्त उनसे सलाह नहीं ली गई।
ये भी पढ़ें : PM Modi News: फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से आज मुंबई और फिर दिल्ली में मिलेंगे प्रधानमंत्री


