PM Modi News: फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से आज मुंबई और फिर दिल्ली में मिलेंगे प्रधानमंत्री

0
166
PM Modi News
PM Modi News: फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से आज मुंबई और फिर दिल्ली में मिलेंगे प्रधानमंत्री

France President India Visit, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत आगमन पर स्वागत किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मुंबई में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त, बाद में राजधानी दिल्ली में मिलेंगे।पीएम मोदी ने कहा, भारत आपके दौरे और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मजबूत होगा और वैश्विक प्रगति में योगदान मिलेगा। बता दें कि मैक्रों का यह भारत का चौथा दौरा है।

फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों के साथ भारत पहुंचे हैं मैक्रों

राष्ट्रपति मैक्रों, फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों के साथ भारत पहुंचे हैं और वह आज मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने वाले हैं। उम्मीद है कि बातचीत डिफेंस, ट्रेड, टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप जैसे एरिया में सहयोग को मजबूत करने पर फोकस करेगी। मुंबई में मीटिंग के बाद, फ्रांसीसी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जाएंगे।

मजबूत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मिलेगी और रफ़्तार

फ्रांस के प्रेसिडेंट 19 फरवरी तक भारत में रहेंगे। मंगलवार यानी वह आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंचे जहां गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, इस दौरे के दौरान, पीएम मोदी प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के साथ बाइलेटरल मीटिंग करेंगे। उन्होंने कहा, दोनों नेता ‘ईयर आफ इनोवेशन 2026’ लॉन्च करेंगे।  मैक्रों के भारत दौरे से भारत-फ्रांस की मजबूत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और रफ़्तार मिलेगी। बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोआपरेशन और नई टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया जाएगा।

डेलीगेशन एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने जाएगा दिल्ली

मुंबई में अपने एंगेजमेंट के बाद, डेलीगेशन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए दिल्ली जाएगा। 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में होने वाला यह इवेंट ग्लोबल साउथ में होस्ट किया गया पहला ग्लोबल अक समिट है। इंडिया AI  इम्पैक्ट समिट पांच दिन का प्रोग्राम है। फ्रेंच प्रेसिडेंट का इसमें  हिस्सा लेना इस बात को दिखाता है कि दोनों देश नई टेक्नोलॉजी को कितना महत्व देते हैं, जो फरवरी 2025 में पेरिस में मैक्रों के साथ अक एक्शन समिट की ढट मोदी की को-चेयरिंग पर आधारित है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : दुनिया में तकनीक का परिदृश्य बदल रहा : मोदी