Assembly Elections: पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, बंगाल व असम विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज करेगा चुनाव आयोग

0
642
Assembly Elections
Assembly Elections: तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज करेगा चुनाव आयोग
  • चार-पांच बजे के बीच विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा आयोग

Assembly Elections, (आज समाज), नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) आज शाम चार-पांच बजे के बीच 4 राज्यों तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। सूत्रों के मुताबिक, ईसीआई इस संबंध में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच खत्म हो रहा है। इसे देखते हुए अप्रैल से मई के बीच मतदान होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है और अब केवल आधिकारिक ऐलान बाकी है।

कम चरणों में मतदान कंपलीट होने की संभावना

सूत्रों ने बताया कि पिछली बार 2021 के इलेक्शन की तुलना में इस बार कम चरणों में मतदान की प्रक्रिया कंपलीट होने की संभावना है। चुनाव आयोग इस पर विचार कर रहा है। विशेष तौर पर बंगाल में निष्पक्ष व हिंसा मुक्त वोटिंग सुनिश्चित करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। पुडुचेरी के साथ ही तमिलनाडु, केरल व असम में अंतिम वोटर लिस्ट के खिलाफ अपील करने की अवधि खत्म हो चुकी है।

तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी आचार संहिता

तारीखों के ऐलान के साथ ही तुरंत प्रभाव से उक्त सभी राज्यों में ‘आदर्श चुनाव आचार संहिता’ लागू हो जाएगी। पिछली दफा पश्चिम बंगाल में 8 फेज में वोटिंग हुई थी। इस बार अगर कम चरणों में मतदान करवाने का निर्णय फाइनल हो जाता है तो केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती में भारी बढ़ोतरी की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने हाल ही में किया था कोलकाताा का दौरा

मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के नेतृत्व में हाल ही में आयोग के उच्च स्तरीय दल ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए जमीनी हकीकत जानने के मकसद से कोलकाता का दौरा किया था। दौरे में मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ चुनाव आयुक्त डॉक्टर विनीत जोशी और डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू भी मौजूद रह। उन्होंने राज्य की तमाम राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, चुनावी कार्यक्रम और निष्पक्ष मतदान पर दलों के सुझावों तथा चिंताओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections 2026: नीतीश सहित NDA के पांचों उम्मीदवारों ने किया नामांकन

  • TAGS
  • [post_tags]