Assam Elections-2026: हिमंत बिस्वा सरमा ने नामांकन दाखिल कर की विशाल रैली

0
427
Assam Elections-2026
Assam Elections-2026: हिमंत बिस्वा सरमा ने नामांकन दाखिल कर की विशाल रैली

Assam Elections-2026, (आज समाज), गुवाहाटी: असम में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। वह खानपारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान से गुवाहाटी में कामरूप (मेट्रो) जिले के जिला आयुक्त कार्यालय तक खुले वाहन में गए और फिर नामांकन भरा। 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए असम में 9 अप्रैल को मौजूदा एनडीए के नेतृत्व वाली एनडीए बीजीपी सरकार और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

सीट बरकरार रखने की कोशिश में सरमा

मुख्यमंत्री का काफिला जैसे असम विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए आगे बढ़ा, बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक इकट्ठा हो गए। सरमा जालुकबारी से पांच बार विधायक रह चुके हैं। पहली बार वह 2001 में चुने गए थे। इसके उन्होंने 2016 में भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस में तीन कार्यकाल पूरे किए। सरमा अपनी सीट बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे असम के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए हैं।

कांग्रेस ने रायजोर दल के साथ मिलाया हाथ

दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने गठबंधन का विस्तार किया है और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का सामना करने के लिए रायजोर दल के साथ हाथ मिलाया है। हफ्तों के गतिरोध के बाद गुरुवार को दोनों दलों के बीच एक समझौता हुआ। असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई और रायजोर दल के अखिल गोगोई ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की।

गठबंधन को बनाने के लिए दिए हैं बलिदान : गोगोई 

गौरव गोगोई ने कहा कि एक नए असम के निर्माण के लक्ष्य के साथ इस गठबंधन को बनाने के लिए सभी ने बलिदान दिए हैं। इसके बाद उन्होंने अन्य दलों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को विदाई देने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ें। गोगोई ने कहा, इस बार, हर कोई हमें एक साथ देखना चाहता है, और इसीलिए हमने कई बलिदान दिए हैं। बहुत सारे उम्मीदवार थे, लेकिन हम सभी ने बलिदान दिए।

ये भी पढ़ें : Assam Elections: भाजपा ने जारी की 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट की घोषणा

  • TAGS
  • [post_tags]