America Texas Breaking, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की 21 वर्षीय छात्रा सविता शान सहित चार लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य लोग घायल हो गए। टेक्सास की राजधानी आस्टिन में रविवार तड़के हमलावर ने ईरान के समर्थन में अचानक कार से उतकर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।
21 वर्षीय छात्रा की पहचान सविता शान
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी में मारी गई भारतीय मूल की 21 वर्षीय छात्रा की पहचान सविता शान के तौर पर हुई है। वह 21 वर्ष की थी। अधिकारियों ने बाया कि 53 वर्षीय हमलावर नडियागा डियाग्ने को मार गिराया गया है। वह सेनेगल मूल का अप्रवासी था।
आंगन में बैठे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की
पुलिस के मुताबिक डियाग्ने ने शहर के एक बीयर गार्डन के बाहर अपनी कार खड़ी की और आंगन में बैठे लोगों पर पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह कार से बाहर निकला और राहगीरों पर राइफल से गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मौके पर ही मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने ईरानी झंडे वाली टी-शर्ट और अल्लाह की संपत्ति लिखी शर्ट पहन रखी थी।
आतंकवाद से संभावित संबंध के संकेत मिले
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के कार्यवाहक विशेष एजेंट एलेक्स डोरान ने कहा कि डियाग्ने के आतंकवाद से संभावित संबंध के संकेत मिले हैं और इस पहलू की जांच जारी है। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि आतंकवाद-रोधी और खुफिया टीमों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। अमेरिका और इजरायल द्वारा शनिवार को ईरान पर बमबारी शुरू किए जाने के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
दोहरी स्नातक डिग्री हासिल कर रही थीं सविता शान
टेक्सास विश्वविद्यालय (Texas University) के अध्यक्ष जिम डेविस (President Jim Davis) ने कैंपस समुदाय को भेजे ईमेल में सविता शान की मौत की पुष्टि की और कहा कि वह दुनिया को बदलने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने उन्हें प्यार करने वाले माता-पिता की बेटी और कई लोगों की वफादार दोस्त बताया। विश्वविद्यालय के रेडियो स्टेशन के मुताबिक, शान आस्टिन में पली-बढ़ी थीं और अर्थशास्त्र व प्रबंधन सूचना प्रणाली में दोहरी स्नातक डिग्री हासिल कर रही थीं। वह इस वर्ष स्नातक होने वाली थीं आस्टिन पुलिस प्रमुख (Austin Police Chief) लिसा डेविस (Lisa Davis) ने कहा, घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Lebanon Breaking: हिज्बुल्लाह का इजराइल के रमत डेविड एयर बेस पर हमले का दावा


