पर्दे पर राज करने आया नया जेम्स बॉन्ड, यह खूबसूरत एक्टर बना 007, मचेगा तहलका

0
211

New James Bond: दुनियाभर में तहलका मचाने वाली जेम्स बॉन्ड सीरिज की फिल्मों को नया जेम्स बॉन्ड मिल गया है। रॉबर्ट पैटिनसन अगले जेम्स बॉन्ड होंगे। पैटिसन ने जेम्स बॉन्ड का रोल मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 007 का किरदार निभाने की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए जिंदगी की सबसे बड़ी एचिवमेंट है। एक्टर के मुताबिक, जेम्स बॉन्ड सिनेमा के सबसे शानदार और यादगार किरदारों में से एक है। ऐसे किरदार को निभाने का मौका मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने से भी बढ़कर है।

पैटिसन बने सातवें जेम्स बॉन्ड

‘द बैटमैन’ में अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले रॉबर्ट अब दुनिया के सबसे मशहूर जासूस जेम्स बॉन्ड के रोल में नजर आने वाले हैं। इस पॉपुलर रोल को निभाने वाले वह सातवें अभिनेता होंगे। खास बात यह है कि अमेजन MGM के इस फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के बाद रॉबर्ट पहले जेम्स बॉन्ड बने हैं। उनके नाम की अनाउंसमेंट के साथ ही लंबे समय से चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।

‘यह सपना सच होने जैसा’

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, रॉबर्ट ने अपने बयान में कहा, ”जेम्स बॉन्ड सिनेमा के सबसे अहम किरदारों में से एक हैं और 007 की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है। यह कहना भी कम होगा कि यह मेरा सपने के सच होने जैसा है। मैं इस इस टीम के साथ आगे काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।

26वीं फिल्म से होगी वापसी

जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2021 में रिलीज हुई ‘नो टाइम टू डाई’ के बाद से इस सीरीज की कोई नई फिल्म नहीं आई है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो चुकी है। इस फिल्म में डेनियल क्रेग आखिरी बार जेम्स बॉन्ड के किरदार में नजर आए थे। फिल्म के आखिर में बॉन्ड की मौत दिखाए जाने के बाद से ही दर्शकों के मन में सवाल था कि क्या इस मशहूर जासूस की कहानी का अंत हो जाएगा या फिर कहानी आगे बढ़ेगी तो कैसे। अब जेम्स बॉन्ड सीरीज की 26वीं फिल्म के साथ 007 की वापसी होने जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]