21 नवंबर को जालंधर के ट्रैफिक में बदलाव! पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन-से रास्ते रहेंगे बंद

0
251
Chandigarh Traffic Diversion, Air Force Marathon Chandigarh 2026, Chandigarh Traffic Advisory October 4, Chandigarh Traffic Routes, Sukhna Lake Traffic Diversion, Chandigarh Traffic Police, चंडीगढ़ ट्रैफिक डायवर्जन, एयरफोर्स मैराथन चंडीगढ़, 4 अक्टूबर ट्रैफिक एडवाइजरी, चंडीगढ़ ट्रैफिक अपडेट, चंडीगढ़ लेटेस्ट न्यूज

नई दिल्ली. श्री गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाना है. पंजाब के जालंधर में नगर कीर्तन के आयोजन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है. इसे को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है. इसका मकसद शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखना और श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, आईपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत यह व्यवस्था लागू की जाएगी. पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख चौराहों और रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले वाहन चालक ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें, ताकि रास्ते में जाम या परेशानी का सामना न करना पड़े.

कहां से शुरू होगा नगर कीर्तन, क्या रहेगा पूरा रूट?

नगर कीर्तन 21 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन गोबिंदगढ़ से शुरू होगा. यहां से नगर कीर्तन शहर के विभिन्न इलाकों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा. इसका निर्धारित रूट अमृतसर कॉलोनी, भारत संचार निगम, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज, गुरुद्वारा दीवान अस्थान, मोता सिंह नगर, मिलाप चौक, भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, बस्ती अड्डा, गुजरालपुरा, माई हीरां गेट, गुरुद्वारा वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक और जालंधर चौक से होकर गुजरेगा. इसके बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान, मोता सिंह नगर पहुंचकर संपन्न होगा.

सुबह 9 से रात 10 बजे तक इन चौराहों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, नगर कीर्तन के दौरान शहर के कई प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स पर वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया जाएगा. इन स्थानों की सूची इस प्रकार है:

क्रमांक ट्रैफिक डायवर्जन वाले स्थान
1 मदन फिल्लौर मिल चौक
2 अलास्का चौक
3 टी-प्वाइंट रेलवे स्टेशन
4 इकहरी पुली दमोरिया पुल
5 किशनपुरा चौक और रेलवे फाटक
6 दोआबा चौक और रेलवे फाटक
7 पटेल चौक
8 वर्कशॉप चौक
9 कपूरथला चौक
10 चिक-चिक चौक
11 लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़
12 फुटबॉल चौक
13 टी-प्वाइंट शक्ति नगर
14 नकोदर चौक
15 स्काईलार्क चौक
16 प्रीत होटल मोड़
17 मखदूमपुरा गली
18 प्लाजा चौक
19 कंपनी बाग चौक (पीएनबी चौक)
20 मिलाप चौक
21 शास्त्री मार्केट चौक

डायवर्जन का समय: 21 नवंबर, सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक।

ट्रैफिक की जानकारी के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नगर कीर्तन के दौरान किसी भी तरह की ट्रैफिक संबंधी परेशानी या जानकारी के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

ट्रैफिक हेल्पलाइन: 0181-2227296

पुलिस ने वाहन चालकों और शहरवासियों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें. यात्रा के लिए पहले से समय निर्धारित करें. नगर कीर्तन के दौरान वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने से अनावश्यक जाम से बचने में मदद मिलेगी.

  • TAGS
  • [post_tags]